Khan Sir Raksha Bandhan: खान सर और रोशन सर के विवाद के बीच जानें इस रक्षाबंधन पर किस कोचिंग में लगा छात्राओं का सबसे बड़ा मेला. 5 किलो राखी और 84 पकवानों से लेकर पिज्जा-गोलगप्पे के मेन्यू...
खान सर और रोशन सर के विवाद के बीच जानें इस रक्षाबंधन पर किस कोचिंग में लगा छात्राओं का सबसे बड़ा मेला
खान सर और रोशन सर के विवाद के बीच खान सर के कोचिंग सेंटर (खान जीएस सेंटर) और रोशन आनंद सर के कोचिंग सेंटर (ज्ञान बिंदु) में रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने के लिए छात्राओं की भारी भीड़ जुटी. हर रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा राखी बंधवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले खान सर इस बार भी चर्चाओं में हैं. इस बीच रोशन आनंद सर ने भी इस खास मौके पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, क्योंकि उनके सेंटर पर भी छात्राओं का हुजूम देखने को मिला. आइए जानते हैं कि आखिर इस रक्षाबंधन पर खान सर और रोशन सर में से किसकी कलाई पर सबसे ज्यादा राखियां बंधी हैं.
देशभर की तरह बिहार में भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के हाथ पर इतनी राखियां बांधी गई हैं कि उनका वजन लगभग 5 किलो हो गया है और उनके लिए हाथ उठाना भी मुश्किल हो रहा है. यहां छात्राओं के लिए 84 तरह के पकवान बनाए गए हैं, जिनमें काजू कतली, गुलाब जामुन और रसगुल्ले जैसी मिठाइयों से लेकर साउथ इंडियन, चाइनीज और लिट्टी-चोखा तक का इंतजाम किया गया है.
दूसरी तरफ, पटना के एके मेमोरियल हॉल में खान सर के हाथ पर भी 5 किलो से ज्यादा वजन की राखियां बांधी गई हैं, जिससे वह भी अपना हाथ नहीं उठा पा रहे हैं. छात्राओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पिज्जा, गोलगप्पे और अलग-अलग तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई. बता दें कि खान सर हर साल रक्षाबंधन पर अपनी छात्राओं के लिए खाने की भव्य व्यवस्था करते हैं, जहां पिछले साल 156 प्रकार के व्यंजन और पकवान बनवाए गए थे.
हाल ही में कोचिंग के वर्चस्व को लेकर खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए विवाद के बाद इस रक्षाबंधन पर दोनों संस्थानों में गतिविधियां चर्चा में है. एक तरफ खान सर के सेंटर पर छात्राओं की मौजूदगी, राखियों के साथ खाने-पीने का खास इंतजाम देखा गया, तो दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु सेंटर पर भी रोशन आनंद के हाथ पर बंधी 5 किलो राखी और 84 प्रकार के व्यंजन का इंतजाम. दोनों ही सेंटर्स पर रक्षाबंधन के आयोजन और भोजन के इंतजाम इस समय पटना के कोचिंग गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…
सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…
द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…
China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…
17 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शनी में कैनवास, लकड़ी, सिरेमिक और फ़ैब्रिक पर बनी मौलिक…