Bihar Viral News: प्रेम एक ऐसी चीज है, जो पत्थर दिल वालों को भी पिघला देती है. बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. फिर उसे खुशी-खुशी अपने सामने विदा किया. लोग पति को बड़ा दिलवाला व्यक्ति कह रहे हैं. हालांकि, ये घटना हैरान करने वाली भी है. जानें आखिर क्या है पूरा मामला.
कब और कैसे हुआ प्रेम?
यह घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के एक गांव की है. जानकारी के अनुसार, नीलम देवी की शादी संतोष राम से हुई थी. शुरुआत में दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. लेकिन फिर जिंदगी में एक अहम मोड़ आया. जब नीलम देवी को विश्वासपुर के रहने वाले गोपाल दास के छोटे बेटे धीरज कुमार से प्रेम हो गया. इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ता ही गया. फिर नीलम ने अपने प्रेम के बारे में अपने पति संतोष को सब कुछ बता दिया.
यह खबर भी पढ़ें: बक्सर में सनकी आशिक का खूनी खेल, जयमाला के समय दुल्हन को मारी गोली; परिवार वालों ने किया हैरान करने वाला खुलासा
पंचायत में हुआ फैसला
जब नीलम ने पति को अपने प्रेम के बारे में बताया, तो यह खबर धीरे-धीरे परिवार और गांव के लोगों को पता चली. इस पूरे मामले को हल करने के लिए पंचायत बुलाई गई. पंचायत में नीलम के पति संतोष ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी कराने का फैसला लिया और पंचायत में आए सभी लोगों को बताया. यह दिखाता है कि युवक ने प्रेम को सबसे ऊंचा स्थान दिया.
पत्नी की कराई प्रेमी से शादी
पंचायत में फैसला होने के बाद घर के बाहर ही नीलम और धीरज की शादी की रस्में पूरी की गईं. सभी के सामने धीरज कुमार ने नीलम देवी की मांग में सिंदूर भरा. इस घटना की पूरे गांव में चर्चा है, क्योंकि ऐसे मामले बहुत कम सुनाई देते हैं.