Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > प्यार की नई मिसाल! कुंवारी युवती पर फिदा हुई शादीशुदा औरत, मंदिर में लिए सात फेरे

प्यार की नई मिसाल! कुंवारी युवती पर फिदा हुई शादीशुदा औरत, मंदिर में लिए सात फेरे

Buxar Viral Video: बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां दो महिलाओं ने एक दूसरे से शादी कर ली. चौंकाने वाली बात ये है कि उसमें से एक महिला शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे भी हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-04-06 18:17:08

Mobile Ads 1x1
कभी-कभी कुछ ऐसी खबरे आती हैं, जो लोगों को चौंका देती हैं. हाल ही में बिहार के बक्सर में दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली. दोनों ने मंदिर में अपनी शादी की रस्में पूरी की. इसका वीडियो भी सामने आया है. जानें कैसे हुई थी इनकी मुलाकात. 

शादीशुदा औरत से युवती ने की शादी

बक्सर में दो महिलाओं ने आपस में की शादी की. बगेन गोला थाना क्षेत्र की संध्या देवी और रूबी कुमारी ने एक-दूसरे से विवाह किया. आपको बता दें कि संध्या की पहले से शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं. दोनों ने अष्टभुजी मंदिर में विधिवत शादी की और रामेश्वर नाथ मंदिर में रस्में पूरी कीं. ये शादी आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

कैसे हुआ दोनों को प्यार?

मीडिया से बात करते हुए दोनों ने बताया कि वो साथ में ही डांस वीडियोज बनाती थी. धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. फिर बीते चार अप्रैल को विंध्याचल में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली. अब इसका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यजूर ने कहा, ‘अब बस नगर निगम से ‘मैरिज सर्टिफिकेट’ मिलने की देरी है, फिर तो यह जोड़ी ‘लेजेंडरी’ हो जाएगी.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘ये कौन सा प्यार है भाई.’ इसके अलावा एक ने बोला कि ये क्या है भाई. वहीं कुछ ने इसे गलत बताया तो कुछ इसे सही बता रहे हैं. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

MORE NEWS