Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, बिहार के बेतिया में पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस पुलिस ने 8 नाबालिग लड़कियों को ऐसे चंगुल से बाहर निकाला जिसमे जाने की कल्पना कोई भी लड़की नहीं कर सकती. दरअसल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, बेतिया पुलिस ने ‘नया सवेरा 2.0’ अभियान के तहत गौनाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस ऑपरेशन के दौरान आठ नाबालिग लड़कियों को बचाया गया.
8 मासूमों को कराया आजाद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विशेष पुलिस अभियान का मकसद उन मासूम लड़कियों को आजाद कराना था जो मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड-लाइट इलाकों और ऑर्केस्ट्रा समूहों का शिकार हुई हैं. बता दें कि इस छापेमारी के दौरान, गौनाहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों, जिनमें डोमठ, जमुनिया, मठ मंझरिया और मेघाउली शामिल हैं, वहाँ से कुल आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. आपकी जानकारी के लिए बताए दें कि बचाई गई लड़कियां ‘हलचल बैंड’ और ‘जटाशंकर न्यू भोजपुरी रॉक सोनाली’ जैसे समूहों के लिए काम कर रही थीं. पुलिस ने मौके से चार ऑर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया है. उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.
इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप
क्या बोले SDPO?
बता दें कि इस मामले को लेकर रकटियागंज के SDPO जयप्रकाश सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि यह ऑपरेशन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर चलाया गया था. इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया गौनाहा थाने में चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अभियानों के माध्यम से मानव तस्करी और बच्चों के शोषण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पीड़ितों को मुक्त कराने, उनका पुनर्वास करने और उन्हें समाज में फिर से बसाने, साथ ही मानव तस्करी को खत्म करने के उद्देश्य से छापेमारी और बचाव अभियान चलाए गए.
Election 2026 Live Updates: सज चुका चुनावी रण! केरल-असम और पुडुचेरी में; आज मतदान जानें हर एक अपडेट