<
Categories: बिहार

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, बिहार के बेतिया में पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस  पुलिस ने 8 नाबालिग लड़कियों को ऐसे चंगुल से बाहर निकाला जिसमे जाने की कल्पना कोई भी लड़की नहीं कर सकती.

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, बिहार के बेतिया में पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस  पुलिस ने 8 नाबालिग लड़कियों को ऐसे चंगुल से बाहर निकाला जिसमे जाने की कल्पना कोई भी लड़की नहीं कर सकती. दरअसल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, बेतिया पुलिस ने ‘नया सवेरा 2.0’ अभियान के तहत गौनाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस ऑपरेशन के दौरान आठ नाबालिग लड़कियों को बचाया गया.

8 मासूमों को कराया आजाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विशेष पुलिस अभियान का मकसद उन मासूम लड़कियों को आजाद कराना था जो मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड-लाइट इलाकों और ऑर्केस्ट्रा समूहों का शिकार हुई हैं. बता दें कि इस छापेमारी के दौरान, गौनाहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों, जिनमें डोमठ, जमुनिया, मठ मंझरिया और मेघाउली शामिल हैं, वहाँ से कुल आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. आपकी जानकारी के लिए बताए दें कि बचाई गई लड़कियां ‘हलचल बैंड’ और ‘जटाशंकर न्यू भोजपुरी रॉक सोनाली’ जैसे समूहों के लिए काम कर रही थीं. पुलिस ने मौके से चार ऑर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया है. उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

क्या बोले SDPO?

बता दें कि इस मामले को लेकर रकटियागंज के SDPO जयप्रकाश सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि यह ऑपरेशन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर चलाया गया था. इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया गौनाहा थाने में चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अभियानों के माध्यम से मानव तस्करी और बच्चों के शोषण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पीड़ितों को मुक्त कराने, उनका पुनर्वास करने और उन्हें समाज में फिर से बसाने, साथ ही मानव तस्करी को खत्म करने के उद्देश्य से छापेमारी और बचाव अभियान चलाए गए.

Election 2026 Live Updates: सज चुका चुनावी रण! केरल-असम और पुडुचेरी में; आज मतदान जानें हर एक अपडेट

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: KVS लॉटरी रिजल्ट जारी, कहां चेक करें एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:12:05 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST