<
Categories: बिहार

मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से परेशान परिवार, पिता ने 5 बच्चों समेत खुद भी लगाई फांसी, 4 की मौत

मुजफ्फरनगर के सकरा थाना इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ खुद को भी फांसी लगा ली. इस घटना में पिता और 3 बेटियों की मौत हो गई.

Muzaffarnagar Suicide With Family: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना इलाके में झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के 6 सदस्यों ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस घटना में पिता और उसकी तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो बेटों ने मशक्कत के बाद अपनी जान बचा ली. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बता दें कि सकरा थाना की पुलिस को फोन कर इस बारे में सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस बारे में पुलिस ने बताया कि ये घटना सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के नवलपुर मिश्रोलिया गांव की है. मृतकों में परिवार के मुखिया अमरनाथ राम और उनकी 3 बेटियां अनुराधा, शिवानी और राधिका शामिल हैं.  बच्चियों की उम्र 8 साल से 14 साल के बीच है. अमरनाथ ने पहले अपने पांच बच्चों को फंदे से लटकाया. इसके बाद खुद को भी फांसी लगा ली. जानकारी के अनुसार, एक साल पहले अमरनाथ की पत्नी की मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था. 

एक साल पहले हुई थी अमरनाथ की पत्नी की मौत

इस बारे में मृत अमरनाथ के चाचा सीताराम ने बताया कि एक साल पहले होली के समय अमरनाथ की पत्नी की मौत हो गई थी. अमरनाथ का परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था. पत्नी की मौत के बाद सारी जिम्मेदारियां अकेले अमरनाथ पर आ गई थीं. बढ़ती जिम्मेदारियों और लगातार बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण परिवार टूट चुका था. इसी कारण ये इतनी बड़ी घटना हो गई. 

मृतक के बेटे ने बताई आंखोंदेखी

वहीं मृतक के बेटे शिवम कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘घटना के दौरान सब घर पर ही थे. मैं भी पापा-बहनों के साथ घर में था. मुझे नींद आ रही थी और मैं फोन चला रहा था. तभी रपापा बाथरूम गए और वहां से अंदर आकर बारी-बारी सबको लटका दिया. पहले तीनों बहनों को लटकाया और फिर खुद लटक गए. लेकिन मैं और मेरा छोटा भाई गले से रस्सी खोलकर नीचे उतर गए और बच गए वहां से निकल आए. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST