Live
Search
Home > राज्य > बिहार > Muzaffarpur News: गायघाट में पुलिस और पब्लिक के बीच खूनी भिड़ंत, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Muzaffarpur News: गायघाट में पुलिस और पब्लिक के बीच खूनी भिड़ंत, गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित असिया गांव में एक बवाल हो गया. यहां पर एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ही गांव वालों ने हमला कर दिया. माहौल बिगड़ते देश पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. हिंसक झड़प में गांव के लोग भी जख्मी हुए हैं. इस हिंसा में एक शख्स की जान चली गई. साथ ही थानेदार समेत अन्य पुलिस वाले भी घायल हो गए हैं. फिलहाल, गांव में पुलिस टीम की तैनाती की गई है.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: March 18, 2026 11:46:10 IST

Mobile Ads 1x1

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र स्थित असिया गांव मंगलवार की देर रात को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. पास्को (POCSO) एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच भीषण झड़प हो गई. इस हिंसा में गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं जिससे कि किसी तरह की कोई घटना न हो पाए. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पास्को कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसी आदेश के पालन में गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीणों में गुस्सा छा गया और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया.

हिंसा और तोड़फोड़ 

मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस छापेमारी करने गई थी. लेकिन टीम पर जानलेवा हमला किया गया. उग्र भीड़ ने पुलिस के दो वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में गायघाट थानेदार और दो अन्य जवान घायल हुए हैं. घटना के दौरान बचाव में हवाई फायरिंग की भी बात सामने आई है. एसएसपी के अनुसार, ग्रामीणों की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति जगतवीर राय (60 वर्ष) को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (Rural SP) और डीएसपी पूर्वी भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने व हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है.

MORE NEWS