Nitish Kumar Viral Video: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जितना प्रदेश में विकास के लिए नहीं जाने जाते उससे कहीं ज्यादा सत्ता के लिए बार-बार अपना दल बदलने के लिए जाने जाते हैं कभी NDA के साथ गठबंधन तो कभी RJD के साथ. जिधर पलड़ा भारी नीतीश कुमार उधर के हो जाते हैं. ऐसे में विपक्ष और जनता इस विषय पर उनके खूब मजे लेती है. इस बीच बिहार विधानसभा से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें नीतीश कुमार अपने सामने रखे हुए टैब को उलटते-पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं, फिर क्या था. विपक्ष को इसी का इंतजार था RJD ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर डाला जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का बाढ़ आना लाजमी था.
फिर पलटी मारने का विचार कर रहे हैं नीतीश कुमार!
सदन में लगे टैब मॉनिटर को मुख्यमंत्री ने पहले नमस्कार किया, दुबारा फिर नमस्कार किया और फिर मशीन से माफ़ी के साथ ही उसकी गर्दन मुड़वा दी, फिर दूसरे, तीसरे और बाक़ी मॉनिटर की भी…
क्या इतने बड़े सूबे के मुख्यमंत्री की मानसिक सेहत और ऐसा व्यवहार आपको सामान्य लगता है? क्या यह गंभीर… pic.twitter.com/LHvc90X6RZ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 20, 2026
दरअसल बिहार विधानसभा में फिलहाल बजट सत्र चल रहा है इस दौरान CM नीतीश कुमार के कई वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं. कभी वो किसी सांसद की चुटकी लेते नजर आते हैं कभी किसी को ईशारा देते हुए नजर आते हैं. कभी अपनी बोली से सांसदों को हंसाते हुए नजर आते हैं. इस बीच राजद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है जिसमें CM नीतीश कुमार अपने सामने रखे हुए टैब को उलटते-पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रया आ रही है. इस वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रया देते हुए लिखा ‘फिर पलटी मारने का विचार कर रहे हैं नीतीश कुमार’ वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा ‘प्रदेश खतरे में है’, एक और यूजर ने लिखा ‘संकेत दे रहे हैं पलटने का’ वहीँ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए RJD ने लिखा है ‘नीतीश विधानसभा में फिर ये क्या करने लगे’.

नीतीश कुमार ने कब-कब मारी पलटी?
नीतीश कुमार की राजनीति में ‘पलटी’ का सिलसिला साल 2013 में शुरू हुआ जब उन्होंने नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में NDA से 17 साल पुराना नाता तोड़ा था. इसके बाद 2017 में उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए RJD का साथ छोड़ा और फिर से BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली. साल 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए उन्होंने BJP का साथ छोड़ा और RJD के साथ ‘महागठबंधन’ में शामिल हो गए, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिर यू-टर्न लिया और वापस NDA के पाले में आ गए. यही कारण है कि आज विधानसभा में उनके ‘टैब पलटने’ जैसे साधारण वीडियो को भी लोग उनकी राजनीतिक अस्थिरता से जोड़कर सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं.