Live
Search
Home > राज्य > बिहार > LPG Gas Crisis: पटना में गैस के लिए मारामारी, प्रशासन का दावा–स्टॉक पर्याप्त, छापेमारी के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी

LPG Gas Crisis: पटना में गैस के लिए मारामारी, प्रशासन का दावा–स्टॉक पर्याप्त, छापेमारी के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी

LPG Gas Crisis: देश के कई शहरों में LPG गैस की बढ़ती समस्याओं का दावा किया जा रहा है. इसके बावजूद दिल्ली से पटना तक LPG का पर्याप्त भंडारण भी बताया जा रहा है. लेकिन एंजेंसियों पर लंबी कतारें क्या बता रही है. आखिर सच्चाई क्या है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 13, 2026 14:13:46 IST

Mobile Ads 1x1

LPG Gas Crisis: राजधानी पटना में LPG को लेकर स्थिति काफी अलग बनी हुई है. एक तरफ प्रशासन पर्याप्त भंडारण का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें भी देखने को मिल रही है. बढ़ती शिकायतों और कालाबाजारी की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. इसके अलावा उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

दो FIR हुआ दर्ज

LPG का पर्याप्त भंडार होने का दावा शासन और प्रशासन की ओर से किया जा रहा है, लेकिन गैस एजेंसीज पर लंबी कतारें कथनी और करनी का अंतर बता रही हैं. राजधानी पटना में गैस की किल्लत के बीच छापेमारी शुरू हो गई है जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. अब तक दो FIR दर्ज हो चुकी है. इस सबके बाद भी सरकारी दावे और फर्क नजर आ रही है.

डिलीवरी नहीं मिली तो कॉल करें

पटना में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. अगर गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है या एजेंसी में किसी कारण से परेशानी हो रही है, तो लोग 0612-2219810 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मिलेगा सुविधा

जारी निर्देश के अनुसार हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज की जा सकती है. इस समय जिला प्रशासन के कर्मी उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित विभाग या एजेंसी को इसकी जानकारी दी जाएगी. इस पीछे प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मुहैया कराना है.

अररिया में 250 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

बिहार के अररिया जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी मामले पर बड़ी कार्रवाई  हुई है. प्रशासन को मिले गुप्त सूचना के आधार पर घर और गोदाम पर छापा मारा. इसमें लगभग 250 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जो अवैध रूप से पूरी तरह से जमाखोरी और कालाबाजारी के लिए संग्रहित थे.

MORE NEWS