बिहार की राजधानी पटना में अनकाउंटर के बाद रामकृष्णा नगर की एक ज्वेलरी शॉप में लूट के आरोपी को पकड़ लिया गया है. आरोपी के पैर में गोली लगी और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पटना एनकाउंटर
Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद पहला एनकाउंटर हुआ है. पटना पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली भी लगी है. जख्मी हालत में पुलिस अपराधी को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो आरोपी पुलिस की गोली से घायल हुआ है, वो पटना के रामकृष्णा नगर लूटकांड का आरोपी है.
घायल आरोपी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए पटना AIIMS में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को रामकृष्णा नगर की एक ज्वेलरी शॉप को हथियारों के बल पर लूटा गया. ज्वेलरी शॉप को लूटने के बाद आरोपियों ने मीठापुर कृषि फार्म के पास माल का बंटवारा किया. दिलीप ने वहीं पर अपनी पिस्टल भी छुपाकर रख दी. वहीं पुलिस को जब इस लूटकांड का पता चला, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी दिलीप को पकड़ लिया है. आरोपी दिलीप ब्रह्मास्थानी, बेउर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.
वहीं पुलिस ने आरोपी दिलीप से पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी ने मीठापुर कृषि फार्म के पास पिस्टल छुपा कर रखी है, जहां आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद माल का बंटवारा किया था. बता दें कि आरोपी को पहले पकड़ा गया था. इसके बाद पुलिस आरोपी को पिस्टल की बरामदगी के लिए लेकर गई, जहां से आरोपी पिस्टल निकालकर पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा. दिलीप फायरिंग करते हुए भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, तो एक गोली दिलीप के पैर में लग गई और वो जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 7 गोलियां भी बरामद कर ली है. वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है.
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…