<
Categories: बिहार

इस बार लालू-नीतीश और PM मोदी के लिए नहीं…’, ऐसा क्या हुआ कि आर-पार के मूड में दिखे प्रशांत किशोर, जनता से कर डाली बड़ी अपील

प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों की चिंता नहीं करते, लेकिन नेता अपने बच्चों की चिंता करते हैं। उनका बेटा 9वीं पास हो या न हो, लेकिन वे उसे 'राजा' बनाना चाहते हैं, इसलिए आप सभी को भी अपने बच्चों की चिंता करनी चाहिए।

India News (इंडिया न्यूज)Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार चुनाव में लालू, नीतीश और मोदी को नहीं, किसी पार्टी को नहीं, बल्कि इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। जनता का राज स्थापित करने के लिए वोट करें। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को मिल सकती है सेवा में एक्सटेंशन, इसी माह 30 जून को रस्तोगी की आई.ए.एस. से सेवानिवृत्ति निर्धारित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर तंज प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों की चिंता नहीं करते, लेकिन नेता अपने बच्चों की चिंता करते हैं। उनका बेटा 9वीं पास हो या न हो, लेकिन वे उसे ‘राजा’ बनाना चाहते हैं, इसलिए आप सभी को भी अपने बच्चों की चिंता करनी चाहिए। उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। जनता का राज, जन सुराज स्थापित करें। पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर भी बोला हमला प्रशांत किशोर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार की जनता का है, इसलिए कारखाना भी बिहार में लगना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अगर जन सुराज स्थापित हुआ तो तीन संकल्प जरूर पूरे होंगे। उन्होंने कहा, अगर जन सुराज स्थापित हुआ तो इस बार छठ के लिए घर आने वाले लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ने के लिए सरकार पैसे देगी। ‘मोदी सरकार के 11 साल’ के कार्यकाल पर कुमारी सैलजा का तंज, बोलीं – खुद को ‘ठगा सा’ महसूस कर रहे किसान, बेरोजगार, युवा और महिलाएं, ‘अच्छे दिन’ का वादा किया था पर..!!
Share
Published by

Recent Posts

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST