Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद कुलपति की बड़ी कार्रवाई. जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी नजरें.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-08 17:35:22

Mobile Ads 1x1

Purnia University News: आज के डिजिटल दौर में कैमरे की एक नज़र किसी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का मुद्दा बनाने में देर नहीं लगाती. पूर्णिया से सामने आया एक ताजा वीडियो इसका गवाह है, जहां एक प्रोफेसर और छात्रा के बीच की नजदीकी अब यूनिवर्सिटी प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है. एक ही प्लेट से डोसा खाने के इस दृश्य ने सोशल मीडिया को दो धड़ों में बांट दिया है, कोई इसे निजी स्वतंत्रता कह रहा है, तो कोई इसे संस्थान की गरिमा पर प्रहार. इस शोर के बीच कुलपति ने अब कमान संभाल ली है और शुरू हो गई है अनुशासन की वह जांच, जो तय करेगी कि इस रिश्ते की हकीकत क्या है.

प्रोफेसर और छात्रा एक ही प्लेट में डोसा खाते दिखे

दरअसल, पूर्णिया में एक प्रोफेसर और एक PhD छात्र का कथित वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई है सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो चल रहा है, उसमें प्रोफेसर और उनकी PhD छात्रा शहर के ‘डोसा प्लाजा’ रेस्टोरेंट में एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. मेज पर डोसा की एक प्लेट रखी है, और दोनों एक ही प्लेट से डोसा खाते हुए और आपस में बांटते हुए दिख रहे हैं. यही वीडियो अब इस विवाद का मुख्य कारण बन गया है. इससे पहले दोनों की एक तस्वीर जिसमें वे एक होटल में साथ बैठे दिख रहे थे वो भी वायरल हुई थी. उस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब इस वीडियो के सामने आने से इस मामले को लेकर विवाद और भी गहरा गया है.

अनुशासन समिति द्वारा जांच का आदेश

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि हालांकि वायरल तस्वीर और वीडियो की सच्चाई अभी जांच का विषय है लेकिन यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने अनुशासन समिति को जांच करने का आदेश दिया है और उन्हें जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर, डॉ. उदय नारायण सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो और तस्वीर ने यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा पर बुरा असर डाला है. उन्होंने पुष्टि की कि प्रशासन इस मामले पर कड़ा रुख अपनाएगा और जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS