इनमें नीतीश कुमार की पार्टी JD(U), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक शामिल हैं; उपेंद्र कुशवाहा उन पाँच उम्मीदवारों में से एक हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं.
14
Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा चुनावों में मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है. PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, NDA के सूत्रों ने दावा किया है कि गठबंधन से जुड़े सभी 202 विधायकों ने अपने वोट डाल दिए हैं. और पांचों सीटों पर बीजेपी द्वारा क्लीन स्वीप करने की स्थिती बनी हुई है.
सोमवार को बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनावों में NDA को आसानी से जीत मिलती दिख रही थी. हालांकि वोटों की गिनती आज बाद में पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन गठबंधन के सूत्रों ने दावा किया कि सभी 202 विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। यह तब हुआ जब कांग्रेस के तीन और RJD के एक विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यसभा में बिहार की पांच सीटों के लिए हुए मतदान से कांग्रेस के कुछ विधायक और RJD का 1 विधायक अनुपस्थित रहे. बताया जा रहा है कि इससे NDA को बिहार में पांचवीं सीट भी हासिल करने में मदद मिली है. सभी 37 सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे, क्योंकि अभी वोटों की गिनती चल रही है.