Live
Search
Home > राज्य > बिहार > दहेज के 12 लाख रुपए की पोटली की पीछे हुई मारपीट, कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

दहेज के 12 लाख रुपए की पोटली की पीछे हुई मारपीट, कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

शेखपुरा। कोर्ट परिषर के मुख्य द्वार पर दो पक्ष के बीच जमकर लात घुसे चलने की खबर सामने आई है. बताते चलें की यह घटना दो पक्ष के बीच इसलिए हुआ क्योंकि एक पक्ष शेखोपुरसराय का है.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 25, 2026 08:32:23 IST

Mobile Ads 1x1

शेखपुरा। कोर्ट परिषर के मुख्य द्वार पर दो पक्ष के बीच जमकर लात घुसे चलने की खबर सामने आई है. बताते चलें की यह घटना दो पक्ष के बीच इसलिए हुआ क्योंकि एक पक्ष शेखोपुरसराय का है. जिसकी शादी गया जिले के युवक मनीष कुमार से हुई थी. शादी के बाद से युवक को उसकी अपनी पत्नी पसंद नहीं थी.

इसलिए यह पूरा मामला और भी बिगड़ गया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात और घूसे चले. पत्नी से नहीं बनने के कारण लड़के ने लड़की को छोड़ने का फैसला लिया. दोनों पक्ष में ग्रामीण स्तर तक पंचायत भी हुई फिर भी कोई सुलह नहीं दिखाई दी.

कोर्ट पहुंचा मामला

जब मामला और भी ज्यादा बिगड़ गया तो फिर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी. और फिर मामला तलाक तक पहुंच गया. दहेज में लिए 13 लाख और जेवरात भी वर पक्ष के तरफ लौटाने के लिए लाया गया था. तभी लड़की और लड़का पक्ष दोनों कुछ बात को लेकर पहले कहा सुनी हुई और फिर दोनों पक्ष में मारपीट की घटना घटित होने लगी. दोनों पक्ष में विवाद इतना बढ़ गया की कोर्ट गेट के समीप ही अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. 

एक तरफ यह बात भी सामने निकलकर आई है कि लडके पक्ष के दर्जन भर लोग पहुंचे थे तो लड़की पक्ष से भी बड़ी संख्या में लोग आए थे. रूपये से भरी पोटली को लेकर दोनों पक्षों में छीना-झपटी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और जमकर लात-घूसे चले. लड़की की मां भी गुस्से में कहती हुई दिखाई दे रही है कि बेटी के ससुराल वालों ने सही नहीं किया. जब लड़की पसंद नहीं थी और लड़के को दूसरी लड़की पसंद थी तो उन्होंने मेंरी बेटी का भविष्य बर्बाद क्यों किया? लड़की की मां ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद लड़का कह रहा है कि मुझे लड़की पसंद नहीं है तो फिर पहले हां क्यों भरी? 

विवाद सुलझाने की कोशिश

कोर्ट में तैनात पुलिस जवानों ने दोनों पक्ष को पकड़ कर कोर्ट गेट के अंदर कर लिया और फिर दोनों को समझा-बुझाकर अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में विवाद सुलझाने की बात ओर सहमति बनी. अब युवक के पक्ष से लाया गया 12 लाख रुपया और जेवरात अधिवक्ता के पास सुपुर्द कर दिया गया है. लड़की पक्ष से वकील विपिन कुमार और लड़के के पक्ष से अधिवक्ता सूरज कुमार मामले में अपनी दलील पेश करेंगे.

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > दहेज के 12 लाख रुपए की पोटली की पीछे हुई मारपीट, कोर्ट परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 25, 2026 08:32:23 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS