Live
Search
Home > राज्य > बिहार > बिहार में अश्लील गानों पर सख्ती: FIR से लेकर जेल तक का आदेश, डिप्टी CM का अल्टीमेटम

बिहार में अश्लील गानों पर सख्ती: FIR से लेकर जेल तक का आदेश, डिप्टी CM का अल्टीमेटम

Bihar: काफी समय बाद अब जाकर अश्लील गानों पर बिहार सरकार की सख्ती शुरु हुई है. डिप्टी CM सम्राट चौधरी का सख्त आदेश दिए हैं कि अश्लील गाने बजाने पर FIR और जेल की रोटी खानी पड़ सकती है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 5, 2026 12:53:06 IST

Mobile Ads 1x1
Bihar: बिहार में अश्लील गाने बजाने का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था. इसको देखते हुए बिहार में बज रहे गानों पर बड़ा फैसला लिया गया है. बिहार में भोजपुरी गानों को बिहार की पहचान माना जाता है. लेकिन गानों की अश्लीलता ने इसकी छवी खराब कर दी है. भोजपुरी में काफी हद तक अश्लील गाने बजते हैं, लेकिन इस पर कभी कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं जताई गई हैं.
 
लेकिन, अब से बिहार में अश्लील गाना बजाना लोगों को भारी पड़ सकता है. अब देखना होगा कि यह आदेश बिहार की अश्लील गानों की छवि को कितना सुधारता है.
 
बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त आदेश दिया है कि अब सार्वजनिक स्थलों पर डबल मीनिंग गाना बजाने वालों पर अब बिना देरी के सीधे FIR दर्ज होगी.

ऑटो, बस और जीप पर रहेगी नजर

डिप्टी सीएम ने सार्वजनिक जगहों पर दोहरे अर्थ वाले गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. खास कर बस,जीप, ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों पर ऐसे गाने ज्यादा बजाए जाते हैं. दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

क्यों लेना पड़ा यह फैसला

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि, सफर के दौरान दोहरे अर्थ वाले भोजपूरी गाने खूब बजाए जाते हैं. जिसकी वजह से कई पुरुष, महिलाएं एंव बच्चे असहज महसूस करने लगते हैं. और इससे फूहड़ता को बढ़ावा भी मिलता है. इन्हीं सब वजहों को देखते हुए सरकार को ऐसा फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ा.  

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > बिहार में अश्लील गानों पर सख्ती: FIR से लेकर जेल तक का आदेश, डिप्टी CM का अल्टीमेटम

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 5, 2026 12:53:06 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS