तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर किया पलटवार
डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है जहाँ आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते है।
प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री को “लड़की” कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक व… pic.twitter.com/qqdsALqrFw
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 9, 2026
तेजस्वी यादव ने आगे सवाल उठाया कि उस मुख्यमंत्री को क्या कहा जाए जो राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री को ‘लड़की’ कहता है और बार-बार महिलाओं के प्रति संकीर्ण, नकारात्मक और गलत मानसिकता दिखाता है. मुख्यमंत्री की यही मानसिकता बिहार में लड़कियों, छात्राओं और महिलाओं के खिलाफ हर दिन होने वाली सैकड़ों रेप की घटनाओं को बढ़ावा देती है. राबड़ी देवी की बेटी और
रोहिणी आचार्य ने जताई नारजगी
रोहिणी आचार्य ने भी मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को संसदीय भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हो सकतीं. RJD और अन्य विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अभद्र, असंसदीय और अपमानजनक बताया है. विपक्ष का कहना है कि महिलाओं के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है.