उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता से पूछना चाहिए कि रिश्वतखोरी और बलात्कार किसे कहते हैं। सारे अत्याचार उनके कार्यकाल में हुए।
| India News (इंडिया न्यूज),Giriraj Singh: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में मतदाता सूची में छेड़छाड़ की गई और मतदान प्रतिशत में असामान्य वृद्धि हुई। ‘चुनावी धांधली’ का यह खाका अब बिहार पर भी लागू हो सकता है। एनडीए के नेता लगातार उनके इस बयान पर हमला कर रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी उन पर हमला करते हुए उन्हें मरा हुआ इंसान कह दिया है। घग्गर पाइप लाइन मुद्दे को लेकर कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- पाइप हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए किसानों के लिए की जाए उचित व्यवस्था गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल को हार का अंदाजा हो गया है। एनडीए की सरकार आनी तय है। राहुल गांधी को पता चल गया है कि जनता एनडीए के साथ है, जो डर गया वो मर गया। वो मरा हुआ इंसान है। जो डर गया वो मर गया। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा, “राहुल गांधी एक नए तरह के मौसम विज्ञानी बन गए हैं, हार के मौसम विज्ञानी और उन्होंने अपनी हार की भविष्यवाणी कर दी है। जनता आज एनडीए के साथ है क्योंकि आज हर गांव में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य है और सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। राहुल गांधी जानते हैं कि जनता एनडीए के साथ है. इसलिए वो ऐसी भाषा बोल रहे हैं। राजनीतिक तौर पर उनमें जान नहीं है।” ‘राहुल गांधी ने देशद्रोही का काम किया’ उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने देशद्रोही का काम किया है। विपक्ष को सेना के पराक्रम पर पीएम मोदी को गाली नहीं देनी चाहिए। अगर राहुल गांधी गांधी परिवार की संतान नहीं होते तो राजनीति में कोई उनकी परवाह नहीं करता। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता से पूछना चाहिए कि रिश्वतखोरी और बलात्कार किसे कहते हैं। सारे अत्याचार उनके कार्यकाल में हुए। संबंधित खबरें पानीपत में नाली में पड़ा मिला 5 माह की बच्ची का भ्रूण, भ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज |
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…