<
Categories: बिहार

18 के हो गए, नहीं है आपके पास वोटर कार्ड! बिहार चुनाव से पहले बनवा लें… ये है सबसे आसान तरीका

Bihar chunav 2025: आइए जानते हैं कि अगर आपका वोटर कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो आप बिहार चुनाव से पहले इसे किस आसान तरीके से बनवा सकते हैं.

Bihar Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं और इस बार चुनाव आयोग तकनीक का पूरा सहारा ले रहा है. चुनाव से पहले राज्य में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण चल रहा है और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी होने वाली है. इसके बाद, जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा, उन्हें एक नया, डिजिटल और उन्नत वोटर कार्ड दिया जाएगा. अगर आपने अभी तक अपना वोटर कार्ड नहीं बनवाया है या आप नए मतदाता हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है. आप ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं और इस बार कार्ड केवल कागज़ या प्लास्टिक तक सीमित नहीं होगा, बल्कि डिजिटल रूप में भी उपलब्ध होगा. ऐसे में, आइए जानते हैं कि अगर आपका वोटर कार्ड अभी तक नहीं बना है, तो आप बिहार चुनाव से पहले इसे किस आसान तरीके से बनवा सकते हैं.

बाढ़ पीड़ितों के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक महीने का वेतन, सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों से भी की सहयोग की अपील

ई-ईपीआईसी क्या है?

ई-ईपीआईसी एक डिजिटल वोटर कार्ड है जो सुरक्षित पीडीएफ़ प्रारूप में होगा. इसमें एक विशेष क्यूआर कोड होगा जिसमें आपकी जानकारी जैसे मतदाता का नाम, सीरियल नंबर, भाग संख्या, जन्म तिथि, पता और अन्य बुनियादी जानकारी शामिल होगी. आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं और जहाँ भी ज़रूरत हो, दिखा सकते हैं. अगर आप कभी अपना फ़िज़िकल वोटर कार्ड भूल जाते हैं, तो e-EPIC आपका काम भी कर देगा. इसे बनाने का उद्देश्य यह है कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि फ़र्ज़ी वोटिंग, डुप्लीकेट वोटर कार्ड और गलत जानकारी वाले कार्ड बड़ी परेशानी का कारण बनते हैं. इसे रोकने के लिए, चुनाव आयोग अब नए और अपडेटेड वोटर कार्ड जारी कर रहा है, इसमें नई फ़ोटो, अपडेटेड जानकारी होगी और यह कार्ड डिजिटल रूप में भी उपलब्ध होगा.

अगर अभी तक वोटर कार्ड नहीं बना है, तो ऐसे करें आवेदन

1. बिहार चुनाव से पहले वोटर कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले NVSP की वेबसाइट या बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाएँ.

2. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर करें या अगर आपका पहले से अकाउंट है, तो लॉग इन करें.

3. इसके बाद, सामान्य निर्वाचकों के लिए नया पंजीकरण (फ़ॉर्म-6) का विकल्प चुनें.

4. फ़ॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें, जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.

5. फॉर्म जमा करने के बाद, आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसके ज़रिए आप ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

6. आपके दस्तावेज़ों और फॉर्म की जाँच आपके क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा की जाएगी.

7. अगर सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो आपका वोटर कार्ड तैयार करके आपके घर भेज दिया जाएगा.

सरकार पर हमलावर हुई सैलजा, बोलीं – कागजों का पेट भरने से न तो बाढ़ रुकेगी, न रुकी और न नुकसान रुकेगा, संभावित बाढ़ को लेकर पहले ही करनी चाहिए प्लानिंग

Ashish kumar Rai

Share
Published by
Ashish kumar Rai

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST