Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार में एक युवक ने रेस्टोरेंट से खाना मंगाया, जिसे खाने के बाद उसे फूड पॉइजनिंग हो गई और उसकी मौत हो गई.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार के भभुआ में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां एक 20 साल के युवक की बाहर का खाना खाने से मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि युवक ने किसी रेस्टोरेंट से मंचूरियन और कढ़ाई पनीर मंगाकर खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, युवक ने रात लगभग 10:30 बजे खाना खाया, जिसके बाद उसे उल्टी और घबराहट होने लगीं. सुबह जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कहा जा रहा है कि उसकी मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई. 

क्यों होती है फूड पॉइजनिंग?

गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है. उस खाने में तेजी से बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं. इसके बाद ये खाना खराब पानी, गंदे बरतन और अधपके खाने के जरिए शरीर में पहुंचते हैं. 

पेट दर्द का कारण

इसके अलावा अगर बना हुआ खाना ज्यादा समय तक गर्मी में रखा रहे, तो उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं. बाद में यही कीटाणु पेट की गंभीर समस्या का कारण बनते हैं.

खाना बनाते समय ध्यान रखें

बहुत बार खाना बनाते समय लोग पनीर , सॉस और सब्जियों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते, जिसके कारण लोगों को फूड पॉइजनिंग हो सकती है. बिना धोई हुई सब्जियां एक्सपायरी सामग्री जैसी हो सकती है. 

गर्मियों में ध्यान रखें ये बातें

  • गर्मियों के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. खाना बनाने से पहले सब्जियों को सही तरीके से धोना चाहिए. 
  • खाने को अच्छी तरह पकाना बहुत जरूरी है. कच्चा खाना पेट के लिए हानिकारक हो सकता है.
  • खाने में क्रीम, सॉस और मसालों का इस्तेमाल करने से पहले उनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें और कोशिश करें कि उनका सेवन न करें.
  • बचे हुए खाने को तुरंत फ्रिज में रखें.  साथ ही दोबारा खाने से उसे सही से चेक कर लें कि वो खराब तो नहीं हुआ.
  • अगर आप बाहर से खाना लाते हैं, तो उसकी पैकिंग सही से चेक कर लें. खुली पैकिंग वाले खाने को न खाएं.
  • ऑर्डर किए गए खाने को घर लाकर आधे घंटे के अंदर खा लें.
  • बाहर से खाना लाने के बाद कोशिश करें कि उसे गर्म करके ही खाएं. खाने को साफ बर्तन में डालकर गर्म करें.

MORE NEWS