Kanpur HDFC Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश में जातिगत मुद्दों को लेकर लड़ाई कोई नई बात नहीं है. हाल ही में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा इसी जातिगत अहंकार को लेकर हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में HDFC बैंक की पनकी शाखा पर एक महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने ग्राहक से जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कर्मचारी ने ग्राहक को धमकाते हुए कहा, “मैं ठाकुर हूं, मुझसे बकवास मत करो।”
घटना का पूरा विवरण
“Thakur hoon main, 🤡
bakchodi mat karna mere se.” 👹👹Astha Singh, an HDFC employee, flaunted her caste on the bank premises and tried to beat a customer without any shame.
This ‘Manu Ki Naatin’ has only merit of hate. HDFC must kick out this casteist clown now. pic.twitter.com/MVFND1m1y4
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) February 8, 2026
वीडियो में HDFC बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह काउंटर के पार खड़े ग्राहक से तीखी बहस करती नजर आ रही हैं. विवाद किसी शिकायत को लेकर शुरू हुआ, जिसमें कर्मचारी गालियां देती हैं और लैपटॉप को धमकाते हुए ग्राहक की ओर उछालने का इशारा करती हैं. वह चिल्लाती हैं, “ऐसी-तैसी कर देंगे.” सहकर्मी बीच-बचाव करने आते हैं, लेकिन आस्था शांत नहीं होती. एक्स यूजर सुरज कुमार बौद्ध ने इसका वीडियो शेयर किया. विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो से यह समझ में आता है कि ग्राहक शिकायत दर्ज कराने आया था. कर्मचारी का व्यवहार अत्यंत आक्रामक था, जो बैंकिंग प्रोटोकॉल के खिलाफ है.
जातिवादी टिप्पणी पर विवाद
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर भारी आक्रोश दिखा. यूजर्स ने इसे “अनप्रोफेशनल बिहेवियर” कहा और सख्त अनुशासन की मांग की. एक यूजर ने लिखा, “यह HDFC का कस्टमर केयर है?” आस्था सिंह का “मैं ठाकुर हूं, मुझसे मत उलझो” वाला बयान सबसे ज्यादा विवादास्पद है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे जातिवादी अहंकार करार दिया. लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया, “HDFC बैंक ग्राहक सेवा का यह स्तर?”, “कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त करो.” कई ने @HDFC_Bank को टैग कर कार्रवाई की मांग की. यूजर्स ने कार्यस्थल पर जाति लाने और ग्राहक अधिकारों के उल्लंघन पर भी सवाल उठाए. फिलहाल HDFC बैंक ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया। घटना ने कानपुर में बैंकिंग सेवाओं की छवि खराब की.