<

शादी का झांसा देकर रचा रहा था दूसरी शादी… तभी प्रेमिका ने मार दी एंट्री, स्टेज पर चढ़के किया तिलक का ‘द एंड’

Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय में एक तिलक समारोह में जमकर बवाल हुआ, जब दूल्हे की प्रेमिका ने अपने प्रेम प्रसंग के राज खोले. युवती का आरोप है कि युवक ने पहले उसके साथ यौन शोषण किया और अब जेल से जमानत पर आते ही दूसरी शादी कर रहा है. इस पूरी घटना में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका को धोका देके अपनी तिलक सेरेमनी इंजॉय रहा था, लेकिन प्रेमिका की एंट्री ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम बंद करा दिया. ये घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की है, जहां देर रात में मुगलसराय के एक होटल में एक तिलक समारोह चल रहा था. युवती ने बताया कि अंकित सिंह नाम ने उससे शादी करने का वादा किया था, दोनों पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में है. लेकिन अब परिवार के दबाव में युवक को शादी को शादी करनी पड़ रही है.

युवती ने किया हंगामा

यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित NH-19 के पास एक होटल में हुई. समारोह सामान्य रूप से चल रहा था, तभी युवती वहां पहुंची और हंगामा शुरू हो गया. युवती ने खुद को युवक अंकित सिंह की प्रेमिका बताया. उसने आरोप लगाया कि वे दोनों पिछले पांच साल से रिश्ते में थे और युवक ने उससे शादी का वादा किया था. अब परिवार के दबाव में वह दूसरी शादी कर रहा है.

कब भड़का मामला?

इस मामले ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब युवती ने बताया कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में आरोपी युवक जेल भी जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी.

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुसार ही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-Video: तू छोड़ पहले… एक दूसरे का बाल पकड़कर दीं अश्लील गालियां, लखनऊ के सैलून में आपस में भिड़ीं 2 युवतियां

अब अदातल में होगा खुलासा

इस बीच, युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया और उसे सुरक्षा देने के बजाय हाईवे पर छोड़ दिया गया. एक पुराना मामला भी सामने आया है, जिसमें युवती ने मऊ जिले में कुछ लोगों पर केस वापस लेने के लिए दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था.

फिलहाल, इस पूरे मामले की सच्चाई जांच और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST