Annu Kapoor Statement: फिल्मों में अंतरंग दृश्यों को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है. हाल ही में अभिनेता अन्नू कपूर ने भी अब अपने अनुभव का खुलकर वर्णन किया है. अभिनेता ने बताया कि कई बार मेल आर्टिस्ट या एक्टर अंतरंग दृश्यों के दौरान मौके का फायदा उठाते हैं.
अन्नू कपूर
Annu Kapoor Statement: फिल्मों में अंतरंग दृश्यों को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है. हाल ही में अभिनेता अन्नू कपूर ने भी अब अपने अनुभव का खुलकर वर्णन किया है. अभिनेता ने बताया कि कई बार मेल आर्टिस्ट या एक्टर अंतरंग दृश्यों के दौरान मौके का फायदा उठाते हैं.
अन्नू कपूर ने बताया, “ऐसे कई उदाहरण हैं जहां पुरुष अभिनेता ऐसे दृश्यों के दौरान अपना आपा खो बैठे और निर्देशक द्वारा दृश्य को काटने के बाद भी अभिनय जारी रखा.”
सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब शो में बोलते हुए अन्नू कपूर ने एक घटना का जिक्र किया जिसमें एक अभिनेता अंतरंग दृश्य की शूटिंग के दौरान भावनाओं में बह गया था. उन्होंने कहा कि अपने करियर में उन्होंने ऐसे कई मामले देखे हैं जहां अभिनेता जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं और ‘कट’ का निर्देश मिलने पर भी तुरंत नहीं रुकते, और कुछ लोग ऐसे मौकों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.
अन्नू कपूर ने बताया, “मैंने कई अभिनेताओं को अंतरंग दृश्यों के दौरान उत्तेजित होते और निर्देशक के ‘कट’ कहने पर भी न रुकते हुए देखा है. कई लोग ऐसी स्थितियों का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया. एक ऐसे ही दृश्य के दौरान, नायक बहक गया. ‘कट’ कहने के बाद भी वह नहीं रुका. एक्ट्रेस को उससे बचकर भागने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. वह इतनी सदमे में थी कि दो दिन तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली.” हालांकि उन्होंने इसमें शामिल लोगों का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिला अभिनेत्री उनके बयान की पुष्टि करेंगी.
ये भी पढ़ें:-Box Office: ओपनिंग डे पर ‘राजा शिवाजी’ ने लगाई दहाड़, जानें क्या रही अन्य फिल्मों की कमाई
अन्नू कपूर ने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘7 खून माफ’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट में एक किसिंग सीन था, लेकिन प्रियंका उसे करने में सहज नहीं थीं. “विशाल ने कहा कि वह दृश्य एक खास वजह से लिखा गया था और उसे हटाया नहीं जा सकता था. बाद में, उनकी टीम ने मुझे बताया कि वह असहज महसूस कर रही थीं. मैंने कोई बवाल नहीं खड़ा किया, लेकिन किसी तरह यह बात फैल गई. मैंने हमेशा ऐसे दृश्यों को पेशेवर तरीके से संभाला है. अगर कोई अभिनेत्री घबराती है, तो मैं बस उससे पूछता हूं कि क्या वह ठीक है. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं पूछता क्योंकि इससे वह और असहज हो सकती है.” उन्होंने आगे कहा.
Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…
Weather Update 24 November 2026:मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ़ रहेगा.…
Aaj Ka Love Rashifal 24 November 2023 Today Love Horoscope दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Petrol Diesel Price Today 24 November 2026: सोमवार को, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया कि…
Jehanabad Viral Video: जहानाबाद के सरकारी स्कूल से शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो…
Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…