<

शादी का झांसा देकर युवती के साथ…किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर लगा गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया.

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के कबीरधाम जिले में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपनी शादी से कुछ ही दिन पहले किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक युवती की शिकायत के बाद सामने आए इन आरोपों ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रवि चंद्रवंशी के रूप में हुई है. जो परसवारा गांव का रहने वाला है और वह किसान कांग्रेस का कबीरधाम जिला अध्यक्ष है.

पीड़िता ने क्या बताया?

महिला पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जान-पहचान होने के बाद आरोपी ने उसके साथ प्रेम संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाया. इस भरोसे का फायदा उठाकर उसने कथित तौर पर कई सालों तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

7 मई को होनी थी आरोपी की शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की शादी आने वाली 7 मई को होनी थी. उसके घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और शादी की रस्मों के लिए खरीदारी भी जारी थी. इन तैयारियों के बीच, शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ़्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी की खबर ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही हलकों में जोरदार चर्चा छेड़ दी है.

पीड़िता ने बताया कि जब भी वह शादी की बात करती तो आरोपी अलग-अलग सामाजिक मजबूरियों का हवाला देकर बात टाल देता था. आरोप है कि वह कभी कानूनी हलफनामे के जरिए शादी का वादा करतो तो कभी आर्य समाज रीति-रिवाजों से शादी का वादा करता, लेकिन उसने कभी भी सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार औपचारिक रूप से शादी नहीं की. लंबे समय तक उसे झूठे भरोसे में रखकर आरोपी कथित तौर पर उसका शोषण करता रहा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST