Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > शादीशुदा महिला की शर्मनाक हरकत, पहले की दोस्ती, फिर नाबालिग को होटल में बुलकर किया ऐसा काम…

शादीशुदा महिला की शर्मनाक हरकत, पहले की दोस्ती, फिर नाबालिग को होटल में बुलकर किया ऐसा काम…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया. यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ख्याति विश्वकर्मा ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 5, 2026 12:34:05 IST

Mobile Ads 1x1

यह महिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये इस लड़के से मिली थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गयी. महिला ने दोस्ती का फायदा उठाते हुए लड़के को होटल में बुलाया और उसका यौन-शोषण किया.

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती

कुछ समय पहले ख्याति और नाबालिग लड़के की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातचीत बढ़ने लगी. बातचीत इतनी ज्यादा होने लगी कि वे मिलने भी लगे. 1 अप्रैल 2026 को ख्याति ने नाबालिग को भोरमदेव रोड पर स्थित एक होटल में बुला लिया. होटल पहुंचते ही उसने लड़के पर भावनात्मक दबाव बनाया, प्रलोभन दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए.

दुष्कर्म के बाद लड़के को धमकाया 

घटना को अंजाम देकर ख्याति ने नाबालिग को डराया-धमकाया कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो उसके साथ बुरा होगा. डर के मारे नाबालिग ने दो दिन तक चुप्पी साधे रखी. मानसिक तनाव में डूबे होने के बावजूद उसने हिम्मत जुटाई और 3 अप्रैल को कोतवाली थाने पहुंच गया. यहां उसने पुलिस को पूरी घटना बयान की. 

पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए POCSO एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर ख्याति विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि ख्याति ने कुछ समय पहले ही लव मैरिज की थी. शादी से पहले ही वह इस नाबालिग लड़के से बातचीत करती रही थीं.

MORE NEWS