Live
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > प्रेमिका के साथ नर्सरी में पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड; युवकों ने गाना चलाकर लगवाए ठुमके, फिर बरसाई बेल्ट

प्रेमिका के साथ नर्सरी में पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड; युवकों ने गाना चलाकर लगवाए ठुमके, फिर बरसाई बेल्ट

Forest Guard Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई करने का मामले सामने आया है. आरोप है कि वह अपनी प्रेमिका से साथ पकड़ा गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 28, 2026 14:13:18 IST

Mobile Ads 1x1

Chhattisgarh Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं. अब एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. यह मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर का है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक फॉरेस्ट गार्ड को अपनी प्रेमिका के साथ नर्सरी में देखा, इसके बाद उन लोगों ने वर्दी पहने गार्ड को पीटा और गाने पर नचवाया भी. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है वायरल वीडियो?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जाता है कि कुछ युवक एक वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं. वहीं पर एक युवती भी दिख रही है, जिसे एक युवक डंडे से पीटता है. बाद में जब फॉरेस्ट गार्ड माफी मांगता है, तो सभी युवक वर्दी पहने अधिकारी को नाचने के लिए कहते हैं. इस दौरान फॉरेस्ट गॉर्ड की कथित गर्लफ्रेंड चुपचाप खड़ी रही. बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई की है वह लड़की के रिश्तेदार हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड का नाम सुखदेव पैकरा है. वह देवनगर बीट में तैनात है. बताया जा रहा है कि वह देवनगर नर्सरी में अपनी प्रेमिका के साथ बैठा था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. फॉरेस्ट गार्ड के पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद DFO ने मामले में संज्ञान लिया है. डीएफओ डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > प्रेमिका के साथ नर्सरी में पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड; युवकों ने गाना चलाकर लगवाए ठुमके, फिर बरसाई बेल्ट

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 28, 2026 14:13:18 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS