<

एक ऐसी अदालत, जहां होती है देवी-देवताओं की पेशी, कैसे दी जाती है सजा, महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री

Chhattisgarh Unique Tradition: छत्तीसगढ़ में एक कोर्ट लगता है, जहां इंसानों नहीं बल्कि भगवान की पेशी की जाती है. उनके खिलाफ शिकायतें की जाती हैं और आरोप लगाए जाते हैं. बाद में उन्हें सजा भी दी जाती है.

Chhattisgarh Unique Tradition: छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में हर साल एक ऐसा दरबार सजता है, जिसकी कहानी सुनकर पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो सकता है. यहां कटघरे में इंसान नहीं बल्कि देवी-देवता खड़े होते हैं. उन पर आरोप लगाए जाते हैं, शिकायतें रखी जाती हैं. इसके बाद शुरू होती है सुनवाई… मान्यता है कि इस अनोखी अदालत में भंगाराव माई न्यायाधीश की भूमिका निभाती हैं और फैसला भी सुनाती हैं. 

धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र के कुर्सीघाट-बोराई जंगल में भादो महीने के दौरान लगने वाली यह जात्रा सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ी है. इस साल भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अलग-अलग इलाकों से देवी-देवताओं के प्रतीक पहुंचे.

देवी-देवताओं की होती है पेशी

इस दरबार की सबसे रहस्यमयी बात यह है कि जिन देवी-देवताओं की ग्रामीण रोज पूजा करते हैं, उन्हें कभी-कभी अदालत में पेश भी कर देते हैं. स्थानीय मान्यता के मुताबिक गांव में कोई परेशानी आती है और माना जाता है कि संबंधित देवी-देवता अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल नहीं हुए, तो उनके खिलाफ शिकायत रखी जा सकती है. इसके बाद देवता के प्रतीक को अदालत में लाया जाता है और परंपरा के अनुसार सुनवाई होती है. 

दी जाती है सजा

इस पूरी प्रक्रिया में स्थानीय पुजारी, गायता, सिरहा, माझी और गांव के दूसरे प्रमुख लोग भी अपनी भूमिका निभाते हैं. ग्रामीणों के लिए यह केवल धार्मिक रस्म नहीं बल्कि अपनी मान्यताओं के मुताबिक जवाबदेही तय करने का एक तरीका है. कहा जाता है कि अगर सुनवाई के बाद किसी देवी-देवता को दोषी माना जाता है, तो उनके प्रतीकात्मक सामान जैसे लाठ, छत्र या बैरंग को दंड के तौर पर मंदिर परिसर से बाहर गड्ढे में रखा जाता है. इसे प्रतीकात्मक कारावास या सजा माना जाता है. इस परंपरा को लेकर स्थानीय समाज में गहरी आस्था है. 

महिलाओं का प्रवेश वर्जित

इस अनोखे देव दरबार में महिलाओं का प्रवेश भी परंपरा के अनुसार वर्जित बताया जाता है. वहीं इस जात्रा में आसपास के क्षेत्रों के साथ बस्तर और ओडिशा से जुड़े देवी-देवताओं के प्रतीक भी शामिल होते हैं. अलग-अलग स्रोतों में क्षेत्रीय हिस्सेदारी का विवरण थोड़ा अलग मिलता है लेकिन सभी इसे व्यापक आदिवासी देव परंपरा से जोड़ते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST

Rakhi Sawant warrant: 16 साल पुराने केस में राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट, झांसी कोर्ट के आदेश से बढ़ीं मुश्किलें

Rakhi Sawant warrant: झांसी न्यायालय ने साल 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’…

Last Updated: October 17, 2026 18:37:10 IST

Colors according to Vastu: घर की खूबसूरती के चक्कर में न चुन लें गलत रंग, पुताई से पहले जान लें वास्तु की ये बातें

Colors according to Vastu: घर की पुताई कराने से पहले लाल, काला, गहरा नीला और…

Last Updated: October 17, 2026 18:10:58 IST

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में बंधा प्लास्टर; सभी कार्यक्रम रद्द

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां…

Last Updated: October 17, 2026 17:05:16 IST

Neha Dhupia movies: शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म को नेहा धूपिया ने कर दिया था रिजेक्ट, आज तक होता है पछतावा

Neha Dhupia movies: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक…

Last Updated: October 17, 2026 17:04:38 IST