<

ढाबा चलाने के साथ ‘ये अवैध धंधा’ भी करता था ढाबा संचालक, पुलिस को लगी भनक, मौके पर दबिश देकर किया गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने डाहर गोल चक्कर के नजदीक ढाबे के पास एक नशा तस्कर को 1 किलो 290 ग्राम गांजा (नशीले पदार्थ) सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान डाहर गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित […]

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने डाहर गोल चक्कर के नजदीक ढाबे के पास एक नशा तस्कर को 1 किलो 290 ग्राम गांजा (नशीले पदार्थ) सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान डाहर गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सिवाह बाईपास पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव डाहर निवासी संदीप डाहर गोल चक्कर के पास टाटा मोटर्स के सामने स्थित अपने ढाबे के बाहर सड़क किनारे खड़ा है। संदीप के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। Panipat Crime News Panipat Crime News Panipat Crime News : बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 290 ग्राम पाया गया सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने हाथ में प्लास्टिक पन्नी लिए खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर ढाबे की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संदीप पुत्र सुबे सिंह निवासी डाहर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ अजय की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 290 ग्राम पाया गया। Panipat Crime News ढाबा चलाने के साथ ही गांजा बेचने का अवैध काम करता है.. प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह ढाबा चलाने के साथ ही गांजा बेचने का अवैध काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया करीब 25 दिन पहले करनाल निवासी एक युवक से 2 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदा था। युवक उसको ढाबा पर ही गांजा देकर गया था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। संबंधित खबरें आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी मंगलवार को आरोपी बेचे 1 किलो 290 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में था।आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। Panipat Crime News अंबाला शहर के रेलवे स्टेशन पर फंदे से लटका मिला ‘राजमिस्त्री’ का शव, जेब से मिले मोबाइल से हुई शिनाख्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Anurag Bisht

Share
Published by
Anurag Bisht

Recent Posts

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST

Odisha Crime: शख्स ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी की बच्ची का बाप बना पिता, काफी समय से कर रहा था रेप

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 6, 2026 20:39:28 IST

Mangalwar Upay: कुंडली का मांगलिक दोष कर रहा है परेशान? मंगलवार को करें ये असरदार उपाय

Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष  है जिसके वजह से…

Last Updated: April 6, 2026 20:26:00 IST

Ashok Kharat News: धार्मिक अनुष्ठान और पूजा के नाम पर महिलाओं के साथ क्या करता था अशोक खरात, अब ईडी क्यों कसने जा रही शिकंजा?

Ashok Kharat News in Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर ईडी…

Last Updated: April 6, 2026 20:21:38 IST

2 रुपये की इस चीज से खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद, ईशा कोप्पिकर ने शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए…

Last Updated: April 6, 2026 20:02:15 IST