<

Wild Boar Attack: डोंगरगढ़ में जंगली सूअर का आतंक, तेंदुपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर किया हमला, 10 घायल

Wild Boar Attack: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के डोंगरगढ़ में जंगली सूअर का आतंक फैला हुआ है. ब्लॉक के एलबी नगर थाना क्षेत्र के कोहलाकसा गांव में जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगलू सूअर ने हमला कर दिया. इस हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए.

Wild Boar Attack: ब्लॉक के एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तड़के सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
बताया जा रहा है कि ग्रामीण रोज की तरह सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, तभी अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया. हमले में 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है.
घायलों में कोहलाकसा निवासी फूलबाई को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. अन्य घायलों का इलाज जारी है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST