<

Chhattisgarh: सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Surajpur News: चेकिंग के दौरान ग्राम दुलदुली की ओर से आ रही एक कार (सीजी 15 ईके 0367) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को ग्राम धुरिया के पास रोक लिया.

Chhattisgarh News: सूरजपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है. डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना रमकोला पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई.

चेकिंग के दौरान ग्राम दुलदुली की ओर से आ रही एक कार (सीजी 15 ईके 0367) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को ग्राम धुरिया के पास रोक लिया. वाहन चालक संजय कुमार (28 वर्ष) से पूछताछ करने पर डिक्की में बोरे में भरी अंग्रेजी शराब मिली.

कार्टून गिरने से 16 नग बोतलें टूट गईं

जांच में कुल 100 नग गोवा अंग्रेजी व्हिस्की पाई गई, जिसमें से एक कार्टून गिरने से 16 नग बोतलें टूट गईं, जबकि शेष 84 नग शराब सुरक्षित जब्त की गई. जब्त शराब की कीमत 10,080 रुपये आंकी गई है. आरोपी के पास शराब के परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला.

पुलिस ने 84 नग शराब व परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हीरालाल साहू सहित पुलिस टीम के जगमण्डल लकड़ा, सोहन नेताम, मोतीलाल यादव, रामाशंकर और रामोधार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST