CM Yogi News: आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं. जो भी इस त्योहारी सीजन में उपद्रव मचाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली, महाशिवरात्रि और रमजान समेत विभिन्न त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
बुधवार (11 फरवरी, 2026) को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि होली 2 से 4 मार्च तक मनाई जाएगी. ब्रज क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में होली के त्योहार पर हर्ष और उल्लास का माहौल बनाए रखा जाए. सुनिश्चित करें कि किसी भी हालत में अराजक तत्व जुलूसों में घुसपैठ न कर पाएं.
सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए उत्सव में खलल डालने, उन्माद भड़काने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी मंडलों, पुलिस जोन, रेंज और जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं से सीखते हुए स्थानीय जरूरतों के हिसाब से सतर्कता, निगरानी और प्रबंधन को और मजबूत किया जाए. किसी भी हालत में इसे सड़क के बीच में नहीं किया जाना चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नज़र रखी जानी चाहिए.
UP Budget 2026: योगी राज में 3 गुना बढ़ा यूपी का बजट, क्या वाकई होगा नौजवानों और किसानों का बेड़ा पार? यहां पढ़िए किसे क्या मिला
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से रहें अलर्ट: सीएम योगी
महाशिवरात्रि, होली, रमजान, सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल बोर्ड की परीक्षाएं, जनगणना और दूसरे ज़रूरी इवेंट्स को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने के लिए निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा पक्की की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे. पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे में पुलिस बल को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने वाराणसी, मेरठ, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी के ज़िलाधिकारियों से महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन और पूजा की तैयारियों के बारे में जानकारी ली.