<

जापान के 2 दिवसीय दौर पर पहुंचे सीएम योगी, खाने के लिए किया गया विशेष इंतजाम; यहां देखें- पूरा मेन्यू

सीएम योगी जापान दौरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद 2 दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे. इसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जापान में भी बिना लहसुन-प्याज वाला खाना खाएंगे.

CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद दो दिन के दौरे पर जापान पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ. सीएम योगी ने टोक्यो में मित्सुई के मैनेजिंग ऑफिसर और कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उनका यह दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के लिए बहुत अहम माना जा रहा है.सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान पहुंचने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं.

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया, उनके साथ उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी थे. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि टोक्यो जापान में उतरा. भगवान श्री राम की पावन धरती से उगते सूरज की अभिनव धरती को ‘आदित्य’ का प्रणाम.

सीएम योगी ने जापान में निवेशकों को किया संबोधित

सीएम योगी ने जापान में निवेशकों को भी संबोधित किया. जापान दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच रिश्ता सूरज की पहली किरण से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश से जुड़ता है. भारत भगवान राम की धरती और भगवान बुद्ध की पावन धरती है. कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती और कुशीनगर भी उत्तर प्रदेश में हैं. इसके अलावा, कौशांबी और भगवान बुद्ध से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण स्थल उत्तर प्रदेश में हैं. जब भगवान राम और भगवान बुद्ध की बात आती है तो दोनों सूर्यवंश परंपरा से जुड़े हुए हैं. सूरज की पहली किरणें जापान पर पड़ती हैं.

UP Shiksha Mitra: योगी सरकार ने खोला खजाना! 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को मिली बड़ी राहत, मानदेय में भारी बढ़ोत्तरी

बिना लहसुन प्याज का खाना खाएंगे सीएम योगी

जापान दौरे के दौरान भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना प्याजा लहसुन वाला खाना खाएंगे. इसको लेकर विशेष इंतजाम किया गया है. जापान में सीएम योगी के लिए शुद्ध शाकाहारी नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा है. सीएम योगी के लिए खास जापानी ‘मिसो सूप’ तैयार होगा. इसके अलावा, जापानी ‘टोफू’ पनीर योगी जी की पहली पसंद बन सकता है. इसके अलावा, उबली हुई सब्जियां और सोया दूध भी मेनू का हिस्सा होंगी. योगी जी सुबह हर्बल चाय या गर्म पानी का सेवन करेंगे. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए.

विपक्ष से उम्मीद करना बेवकूफी…यूपी विधान परिषद में सीएम योगी ने सपा पर बोला जोरदार हमला, यहां जानें- क्या-क्या कहा?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 7 April: यूपी में तेल के दामों में बड़ा ट्विस्ट! सस्ता होगा सफर या बढ़ेगी महंगाई की मार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 7, 2026 06:04:05 IST

Petrol Diesel Price Today 7 April: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नया मोड़! फायदा होगा या जेब होगी ढीली?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 7, 2026 06:02:58 IST

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST