Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली में कार के अंदर मिली महिला समेत 3 लोगों की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच जारी

दिल्ली में कार के अंदर मिली महिला समेत 3 लोगों की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच जारी

Delhi Crime News: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक टवेरा कार से 3 शव बरामद हुए हैं. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-08 18:42:29

Mobile Ads 1x1

Delhi Crime News: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक टवेरा कार से 3 शव बरामद हुए हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि कार में संदिग्ध हालत में 3 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें एक महिला और दो पुरुष के शव मिले हैं. इन 3 लोगों की पहचान रणधीर सिंह 60 वर्ष, लक्ष्मी सिंह 40 वर्ष और शिव नारायण 46 वर्ष के रूप में हुई है.

अभी शुरुआती जांच सुसाइड एंगल से की जा रही है. शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि कार में सभी कीमती सामान भी मौजूद हैं. यह कार रणधीर की है. रणधीर और शिव नरेश रणहौला के रहने वाले हैं. जबकि लक्ष्मी जहांगीरपुरी की है. अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला यह है कि एक चौंकाने वाली घटना में फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक लावारिस टोयोटा क्वालिस (टवेरा) खड़ी मिली, जब इसकी जांच शुरू की गई तो इसके अंदर से 3 लोगों की लाश मिली. जानकारी सामने आ रही है कि अलर्ट एक संदिग्ध लावारिस गाड़ी की रूटीन रिपोर्ट के तौर पर आया था, लेकिन जब रेस्क्यू टीम वहां पहुंची तो उन्होंने जो देखा, उससे सबके होश उड़ गए.

दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव, मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का बदला नाम, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

फायर क्रू सबसे पहले पहुंचे, उन्होंने पुलिस को अलर्ट करने से पहले कार की लावारिस हालत की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस ने बढ़ते तनाव के बीच एलिवेटेड स्ट्रेच को घेर लिया. इसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट तुरंत मौके पर पहुंचे और टवेरा कार में सुराग फिंगरप्रिंट, हाथापाई के निशान या जहर की बारीकी से जांच की, जबकि जांचकर्ताओं ने तेज रोशनी में घटनास्थल की तस्वीरें लीं.

पुलिस ने पूरी जांच शुरू कर दी है, फ्लाईओवर और आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

दिल्ली में बड़ा अग्निकांड, सफदरजंग फ्लाईओवर के NDMC गोदाम में लगी भीषण आग

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली में कार के अंदर मिली महिला समेत 3 लोगों की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच जारी

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-08 18:42:29

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS