Delhi Encounter News: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. देश की राजधानी दिल्ली आज यानी मंगलवार (10 मार्च, 2026) को सुबह-सुबह गोलियों से दहल उठी. जानकारी सामने आ रही है कि आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट थाना क्षेत्र के शाहबाद डेयरी इलाके के पास पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के तौर पर हुई है.
पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. वे बवाना बिजनेसमैन मर्डर केस में वाछित थे.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर 34 इलाके में वांछित अपराधियों का आने की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही दोनों आरोपी पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखकर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं. अपराधियों ने 6 राउंड फायरिंग की. जबकि पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की.
#UPDATE | Delhi | The arrested accused have been identified as Mohammad Irfan and Aishwarya Pandey. Police recovered a pistol, live cartridges and a motorcycle from their possession. They were wanted in the Bawana businessman murder case. https://t.co/CDFCJBNyDL
— ANI (@ANI) March 10, 2026
Uttam Nagar Holi Murder Case: दिल्ली में तरुण कुमार की हत्या पर चीख पड़े शिखर धवन, कहा- छोटी सी बात पर इतनी बड़ी हिंसा…
पुलिस ने दोनों अपराधियों को पकड़ा
गोली लगने के बाद दोनों अपराधी काबू में आ गए. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के तौर पर हुई है. पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी करीब एक महीने पहले बवाना में एक बिजनेसमैन की हत्या में शामिल थे. इस घटना में अपराधियों ने बिजनेसमैन का पीछा करके गोली मार दी थी, जिसके बाद से वे फरार थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है.