Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली के मजलिस पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट से 14 लोग घायल, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

दिल्ली के मजलिस पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट से 14 लोग घायल, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मजलिस पार्क में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब आग बुझाने गए फायर फाइटर्स सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आ गए. जिसमें 3 फायर कर्मी, 3 पुलिस कर्मी समेत कुल 14 लोग घायल हो गए.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-22 14:43:53

Mobile Ads 1x1

Majlis Park Fire: दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में रविवार (22 फरवरी, 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जब एक घर में आग बुझाने गए फायर फाइटर सिलेंडर फटने की चपेट में आ गए. इस जोरदार धमाके में 3 फायरफाइटर्स और 3 पुलिसवालों समेत कुल 14 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोगों और दूसरे फायरफाइटर्स की मदद से घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया गया.

फायर ऑफिसर से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:00 बजे मजलिस पार्क इलाके के C ब्लॉक के एक घर में आग लगने की खबर मिली थी. लगभग दो घंटे में सुबह 10:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर अमन और स्टेशन ऑफिसर नवीन ठाकरान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायल फायरफाइटर्स में वजीरपुर फायर स्टेशन के एक लीडिंग फायर फाइटर और दो फायर ऑपरेटर शामिल हैं. बाकी की और छानबीन की जा रही है.



बॉयफ्रेंड ने पहले हैवानों की तरह पीटा, फिर लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में सैनिटाइजर डालकर लगाई आग; न्यूड वीडियो भी बनाया

कैसे हुआ हादसा?

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग सुबह करीब 9 बजे इमारत के स्टिल्ट फ्लोर पर लगी, जहां घरेलू सामान रैक पर रखे थे और एक कार खड़ी थी. जैसे ही जमीनी स्तर पर आग की लपटें देखी गईं, निवासी अपने घरों के बाहर इकट्ठा हो गए. कुछ स्थानीय लोगों ने खड़ी गाड़ी को स्टिल्ट क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया, जबकि आपातकालीन टीमों ने पाइप बिछाए और अग्निशमन अभियान शुरू किया.

ऑपरेशन के दौरान हुआ सिलेंडर

ऑपरेशन के दौरान एक एलपीजी सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे एक विशाल आग का गोला बन गया. आग की लपटें तेजी से फैलीं और मौके पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले ली. फायर डिपार्टमेंट के तीन अधिकारी भी घायल हुए: लीडिंग फायरमैन सुरेश बहल (56), फायर ऑपरेटर वेद प्रकाश (45) और फायर ऑपरेटर सीताराम (30). इस घटना में 8 आम नागरिक झुलस गए. सभी 14 घायल लोगों को इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस आग लगने के कारण और सिलेंडर फटने के हालात की जांच कर रही है.

सफर होगा और आसान! नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ेंगे दिल्ली मेट्रो के 4 स्टेशन, 22 फरवरी को होगा उद्घाटन

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली के मजलिस पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट से 14 लोग घायल, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-22 14:43:53

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS