Delhi Sumit Murder Case: दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में बिल्डिंग की सीढ़ी पर कचरा फेंकने को लेकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया. जिसमें आरोपी सूरज ने सुमित पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया. जिससे सुमित की मौत हो गई और बीच-बचाव करने आए सुमित के भाई अमित कुमार भी घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली में कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.
Delhi Sumit Murder Case: दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके के राजपुरा, गुड़मंडी में महज सीढ़ियों पर कचरा फेंकने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद ने एक भयानक रूप ले लिया, जिसमें 24 वर्षीय युवक सुमित की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 की रात करीब 11:08 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतक सुमित और उसके पड़ोसी सूरज (18 वर्ष) के बीच बिल्डिंग की सीढ़ियों पर कूड़ा डालने को लेकर तीखी बहस हुई थी.
इस बहस ने देखते ही यह बहस देखते ही देखते हिंसक हो गई कि आरोपी सूरज अपने कमरे से चाकू निकाल लाया और सुमित की पीठ पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. इस हमले में सुमित के भाई अमित कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे वह भी घायल हो गया. घायल सुमित को आनन-फानन में हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस पूरे मामले पर मृतक की बहन का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया कि वो फ़र्स्ट फ्लोर पर रहते थे. उन्होंने आकर कूड़ा फेंका. मैंने इसी बात पर विवाद किया तो उनकी पत्नी सरिता और रोशनी मिलकर मेरी टी-शर्ट और लोअर खींचने लगीं. मेरी लोअर पूरी फट चुकी है. उसके बाद मैंने जब बचाव में हमला किया तो उसके पिता मेरी मां का बाल खींचने लगी और मेरी मां का गला दबाने लगी. जब मेरी मां को मूवमेंट नहीं हुआ तो मेरा भाई ऊपर से आ गया. उन्होंने आकर मुझसे कहा कि पूजा पहले मम्मी को छुड़ाओ. इतने में लड़के ने मेरे भाई को पीछे से चाकू से वार कर दिया. जिसकी वजह से उसके शरीर से काफी ब्लीडिंग होने लगी. हालांकि उस वक्त उन्होंने दम नहीं तोड़ा था.
चश्मदीद गवाह अमित कुमार के बयान के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(4) के तहत प्राथमिकी संख्या 67/26 दर्ज कर ली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज को हिरासत में ले लिया है और क्राइम व फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…