Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी कानून के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन का मामला, कुलपति ने की ये अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी कानून के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन का मामला, कुलपति ने की ये अपील

Delhi University Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हुआ. जहां एक महिला पत्रकार ने कई गंभीर आरोप लगाए. अब इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह ने छात्रों और शिक्षकों से खास अपील की है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 14, 2026 19:56:51 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi University Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हुआ. जब कैंपस में यूजीसी कानून के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की गई. आरोप है कि सवाल पूछने पर उसे घेर लिया गया, उसका नाम और जाति पूछी गई और मारपीट की गई. महिला पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी के बाद छात्रों का एक ग्रुप सपोर्ट में सामने आया.

घटना के बाद छात्र मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और देर रात तक नारे लगाए. वे उन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे थे जिन्होंने कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की थी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह का बयान सामने आया है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अनुरोध करता हूं कि वह आपस में सौहार्द बनाए रखें. कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपसी मनमुटाव बढ़े और राष्ट्र व  विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान हो. दिल्ली विश्वविद्यालय में कल जो घटना हुई, वह चिंता का विषय है. इसके अलावा, उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि विश्वविद्यालय में भारत के सभी प्रदेशों और सभी समुदायों के विद्यार्थी पढ़ते हैं. सामाजिक सौहार्द सबसे बड़ी चीज है; और उसे बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है.



‘500 लोगों ने मेरे साथ…’ महिला पत्रकार रुचि तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के समर्थन में हो रहा था प्रोटेस्ट

शिक्षकों और छात्रों से किया अनुरोध

उन्होंने आगे लिखा कि मैंने आज कई छात्रों के समूहों और शिक्षकों के समूहों से बातचीत की है और पुलिस प्रशासन से भी बात करके ये सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में कोई ऐसी घटना न हो जिससे सद्भाव को कोई नुकसान पहुंचे. यूजीसी के जो नए नियम आए हैं, वह अभी माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं. मैं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि वह भारत सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करें. 

रिसेप्शन में घुसा शातिर मेहमान, जश्न के बीच कर दिया बड़ा खेल; लाखों की नकदी-जेवर लेकर फरार

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी कानून के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन का मामला, कुलपति ने की ये अपील

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 14, 2026 19:56:51 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS