28
मैजेंटा लाइन पर 21 इंटरचेंज स्टेशन शामिल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को जल्द ही एक बड़ा वस्तार मिलने जा रहा है. 89 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित मजेंटा लाइन विस्तार के बाद राजधानी का सबसे बड़ा मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगी. इसमें दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुताबिक, पांचवें चरण की मंजूरी मिलने के बाद, रामकृष्ण आश्रम मार्ग से सेंट्रल विस्टा होते हुए इंद्रप्रस्थ तक मैजेंटा लाइन के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
मैजेंटा लाइन पर 21 इंटरचेंज स्टेशन शामिल
डीएमआरसी ने आगे बताते हुए कहा कि, कार्य पूरा होने तक मैजेंटा लाइन पर 21 इंटरचेंज स्टेशन शामिल हो जाएंगे. अभी के दौर में यहां सिर्फ चार इंटरचेंज स्टेशन हैं.
मैजेंटा लाइन इंटरचेंज स्टेशन
- कालकाजी मंदिर
- बॉटनिकल गार्डन
- जनकपुरी वेस्ट
- हौज खास।
MAGENTA LINE TO BECOME LONGEST DELHI METRO CORRIDOR WITH MAXIMUM INTERCHANGES AND UNDERGROUND STATIONS
The Magenta Line (Line-8) of Delhi Metro network is set to emerge as the longest corridor of the Delhi Metro, featuring the highest number of interchange stations and…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 11, 2026
स्टेज 4 और स्टेज 5 में अतिरिक्त 17 इंटरचेंज स्टेशन बनने वाले हैं. इसमें ये स्टेशन शामिल होंगे.
कालिंदी कुंज, पीरागढ़ी, पीतमपुरा, चिराग दिल्ली, टर्मिनल 1 आईजीआई हवाई अड्डा, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग,शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली, इंद्रलोक.
फिलहाल, बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम तक मजेंटा लाइन स्वचालित है. और चौथे चरण व पांचवे चरण के विस्तार होने के बाद बॉटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक पूरा कॉरिडोर भी स्वचालित हो जाएगा.