Abhinav Arora Car Attack: बाल कथावाचक और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हिंसक हमले का मामला सामने आया है. मंगलवार को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुए इस हादसे के दौरान भीड़ ने अभिनव की कार का बोनट और कांच पूरी तरह से तोड़ दिए. हालांकि उस वक्त कार में अभिनव अरोड़ा नहीं थे. अभिनव के परिवार ने पुलिस को बताया कि करीब 6 लोगों ने अचानक उनकी कार को घेरा और धातु के कंगन से कांच तोड़ने लगे.
क्या है पूरी मामला?
दरअसल, बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार के लोग मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली स्थित तिलक नगर इलाके से गुजर रहे थे, जहां उनके कार से मोटरसाइकिल की टक्कर हुई. हालांकि इस हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ.
एएनआई से हुई बातचीत में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि टक्कर से पहले गाड़ी और बाइक की दूरी करीब एक मीटर थी, कार से तो किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिना टक्कर के दौरान बाइक के आगे एक बच्चा अपनी मां के साथ खड़ा था.
भीड़ ने क्यों तोड़ी कार?
एएनआई से हुई बातचीत में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि जब कार और बाइक की टक्कर से वहां खड़े लोगों को लगा कि कार से बच्चे का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो यह बात गलत साबित हुई. हादसे के वक्त कार 1 मीटर दूर थी.
इसके बाद, बच्चे की मां कार के पास आई और अपशब्द कहने लगी. मामले को देखकर 6 लोगों का परिवार आया और कार पर तोड़फोड़ करने लगे. अभिनव अरोड़ा ने बताया कि मेरा परिवार कार के अंदर ही बंद रहा और बाहर नहीं निकला.
पुलिस ने स्थिति को संभाला
अपने बयान में अभिनव अरोड़ा ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस वैन घटना स्थल पर पहुंची और 2 पुलिस अधिकारियों ने आक्रामक भीड़ को रोका. 7 अप्रैल रात 10 बजे एक रेस्तरां के पास की घटी घटना के बाद अभिनव अरोड़ा के पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि ‘भीड़ को यह लगा कि बच्चे को कार से चोट लगी है, जबकि बच्चे की भी मेडिकल रिपोर्ट करा दी गई है, जिसमें बच्चे को स्वस्थ बताया गया है.’
#WATCH | Delhi: Spiritual orator Abhinav Arora’s father, Tarun Raj Arora, says, “This incident occurred on the 7th April, in the Tilak Nagar area. I was returning after dropping my niece off at her hostel when our car grazed a motorcycle. A child was standing in front of that… pic.twitter.com/hna4EQeqgV
— ANI (@ANI) April 9, 2026
अभिनव के पिता ने बताया कि ‘गुस्साई भीड़ में मौजूद परिवार गलत तरह से गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहा था. मेडिकल जांच में पता चला कि मेरे खून में अल्कोहॉल का स्तर शून्य है’.
इस मामले के बाद अभिनव अरोड़ा ने पूरे मामले की एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है. फिल्हाल, इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.