<
Categories: दिल्ली

DUSU चुनाव के लिए AVBP ने किया चारों प्रत्याशियों का एलान, अध्य्क्ष पद के लिए जोसलिन और आर्यन के बीच टक्कर

DU Elections: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आर्यन मान को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है.

Delhi University Student Union Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए ABVP ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बार इलेक्शन 18 सितंबर को हो रहे हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बार चुनाव में कुल 73 वैध नामांकन आए हैं और प्रमुख छात्र संगठनों NSUI, ABVP और AISA-SFI गठबंधन ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

बाढ़ पीड़ितों के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक महीने का वेतन, सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों से भी की सहयोग की अपील

ये हैं ABVP के चार उम्मीदवार

दरअसल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आर्यन मान को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. गोविंद तंवर को उपाध्यक्ष, कुणाल चौधरी को सचिव और दीपिका झा को संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में उतारा गया है. ABVP ने कहा कि वह समर्पण, विकास और छात्र कल्याण के दृष्टिकोण से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की आवाज़ को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

दूसरी ओर, वामपंथी संगठनों अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने गठबंधन बनाकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उनके संयुक्त पैनल से इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की छात्रा अंजलि को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा, उपाध्यक्ष पद के लिए सोहन कुमार, सचिव पद के लिए अभिनंदन और संयुक्त सचिव पद के लिए अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा गया है.

मतगणना 19 सितंबर को

इससे पहले, एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलिन नंदिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही, उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल झांसला, सचिव पद के लिए कबीर और संयुक्त सचिव पद के लिए लवकुश भड़ाना को मैदान में उतारा है. चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा और मतगणना 19 सितंबर को होगी.

‘उनकी मानसिकता टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसी…’, ममता को लेकर किसने दिया ये बड़ा बयान, मचेगा सियासी बवाल!

Ashish kumar Rai

Share
Published by
Ashish kumar Rai

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST