Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > कबाड़ में मिला 10 लाख का सोना, लेकिन नहीं डोला अशरफ का ईमान; गहने लौटाकर कायम की मिसाल

कबाड़ में मिला 10 लाख का सोना, लेकिन नहीं डोला अशरफ का ईमान; गहने लौटाकर कायम की मिसाल

Delhi News: दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. एक व्यक्ति ने गलती से कबाड़ में अपने 10 लाख की कीमत वाले गहने भी बेच दिए. लेकिन कबाड़ी वाले ने ऐसी मिसाल दी की कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-26 16:45:05

Mobile Ads 1x1

Jwellery Found in Scrap: सोचिए अगर आप अपने घर के कबाड़ बेचते समय कई लाख के गहने भी उसे गलती से बेच दें. तो क्या? आपकी नींदे तक हराम हो सकती हैं. लेकिन दिल्ली के रोहिणी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अशरफ नाम के कबाड़ी व्यापारी ने ईमानदारी की जबरदस्त मिसाल पेश की. उसने 10 लाख की कीमत वाले गहनों को सुरक्षित मालिक को वापस कर दिया. जानें पूरा मामला. 

क्या है पूरा वाकया?

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-26 में रहने वाली चांदनी कुमारी ने अपने घर का पुराना सामान बेचा, जिसमें एक लोहे की अलमारी भी शामिल थी. उसे भी कबाड़ में बेच दिया. जल्दबाजी के चक्कर में उन्होंने अलमारी का लॉकर चेक नहीं किया. उन्हें यह याद नहीं रहा कि उसमें करीब 10 लाख रुपये के गहने रखे हुए थे. जब उन्हें याद आया कि लॉकर में कीमती गहने थे, तब तक कबाड़ी द्वारा अलमारी घर से उठाकर ले जाई जा चुकी थी. 

अशरफ को मिले गहने 

सेक्टर-16 के कबाड़ कारोबारी अशरफ ने खरीदी गई अलमारी को जाकर दूसरे दिन खोला. फिर जब उन्होंने उसका लॉकर खोला तो अंदर एक स्टील का डिब्बा मिला. डिब्बा खोलते ही वे हैरान रह गए. उसमें सोने की बालियां, अंगूठियां, मंगलसूत्र, नथ और चांदी के कई गहने रखे थे.पहले उन्हें लगा कि शायद ये गहने नकली होंगे.  लेकिन ध्यान से देखने के बाद उन्हें समझ आया कि गहने असली हैं और काफी कीमती भी.

अशरफ ने दिखाई ईमानदारी

जब अशरफ इतने कीमती गहने मिले, तो उसने लालच के बजाय ईमानदारी का रास्ता चुना. उसका मानना ​​था कि ये कीमती सामान उनके असली मालिकों को लौटाए जाने चाहिए. बिना देर किए, उन्होंने अपने दोस्तों नौशाद और सरताज से संपर्क किया और साथ मिलकर उस परिवार की तलाश शुरू की जिसने अलमारी बेची थी. फिर अशरफ को  चांदनी कुमारी और उनके पति सुनील का पता लगा और उन्होंन सुरक्षित गहने वापस कर दिए. यह ईमानदारी देख सुनील और चांदनी भावुक हो गए और उन्होंने अशरफ को तीन हजार ईनाम राशि देनी चाही, लेकन उसन मना कर दिया. यह दिखाता है  कि समाज में अभी भी कई लोग हैं, जिनके अंदर ईमानदारी बची है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > कबाड़ में मिला 10 लाख का सोना, लेकिन नहीं डोला अशरफ का ईमान; गहने लौटाकर कायम की मिसाल

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-26 16:45:05

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS