क्यों लिया गया फैसला?
यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई
Early Resumption of Metro Services for Indian Navy Half Marathon (INHM-2026) at Jawahar Lal Nehru Stadium on 1st February 2026.#DelhiMetro pic.twitter.com/Z4lMUyE3WL
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) January 30, 2026
इन तीन लाइनों पर सुबह जल्दी मेट्रो सेवाएं मिलेंगी
DMRC के मुताबिक, बजट के दिन, यानी रविवार को, येलो, ब्लू और वायलेट लाइनों पर मेट्रो सेवाएं अपने-अपने रूट पर आम दिनों के मुकाबले काफी पहले शुरू हो जाएंगी.
- येलो लाइन: समयपुर बादली और मिलेनियम सिटी सेंटर (गुरुग्राम) के बीच
- ब्लू लाइन: द्वारका और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के बीच
- वायलेट लाइन: कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) के बीच
इन सभी रूटों पर मेट्रो ट्रेनें सुबह 3:30 बजे से 6:00 बजे तक चलेंगी.