Live
Search
Home > क्राइम > किसी अंजाने से लेते हैं प्रसाद, तो हो जाएं सावधान! देश की राजधानी दिल्ली में आखिर क्यों फिर से मचा बवाल?

किसी अंजाने से लेते हैं प्रसाद, तो हो जाएं सावधान! देश की राजधानी दिल्ली में आखिर क्यों फिर से मचा बवाल?

राजधानी दिल्ली से बेहद ही हैरान करने वाली घटना (Shocking Incident) सामने आई है जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल (Police Investigation) शुरू कर दी है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-11 16:39:57

Mobile Ads 1x1

Three bodies case: देश की राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से बेहद ही चौंकाने वाला घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़ कर दिए हैं. जानकरी के मुताबिक, 8 को एक लावारिस कार में तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. तो वहीं, इस हैरान करने वाली घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने तेजी से अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल, इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हासिल की है. 

साजिश और हत्या का तरीका

हालांकि, पुलिस जांच में कई चौंकाने वाला खुलासे सामने आए हैं. जहां, पुलिस ने इस घटना में आरोपी कमरुद्दीन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. तो वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़ितों को अपने जाल में फंसाकर निशाना बनाया था.  लूट के इरादे से उसने पीड़ितों को प्रसाद के रूप में लड्डू खाने को दिए थे. तो वहीं, इन लड्डुओं में आरोपी ने पहले ही घातक सल्फास मिलाकर रखा हुआ था, लड्डू खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की मौत हो गई. 

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार

जैसे ही तीनों की जान गई, आरोपी कमरुद्दीन पीड़ितों के पास मौजूद 2 लाख नकद लेकर मौके से फरार हो गया. तो वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार से तीनों मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, पुलिस का यह भी मानना है कि तकनीकी जांच के बाद इस घटना के तार किसी तरह के तांत्रिक का भी इशारा कर रहे हैं. 

घटना को लेकर कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई? 

फिलहाल, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि,  पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस वारदात में कमरुद्दीन के साथ कोई और भी शामिल था या उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है. तो वहीं, आरोपी की इस गिरफ्तारी ने राजधानी में सक्रिय “ढोंगी बाबाओं” के खतरनाक नेटवर्क पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

MORE NEWS

Home > क्राइम > किसी अंजाने से लेते हैं प्रसाद, तो हो जाएं सावधान! देश की राजधानी दिल्ली में आखिर क्यों फिर से मचा बवाल?

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-11 16:39:57

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS