Delhi News: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्टंट के दौरान एक युवक की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, पवन नाम का युवक पिस्टल के साथ वीडियो शूट कर रहा था. इसी दौरान उसने लाइसेंसी हथियार से ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली सीधे उसे लग गई.
दिल्ली में स्टंट करते वक्त युवक ने खुद को मारी गोली
Delhi News: दिल्ली के पूर्वी इलाके दल्लूपुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की जान महज कुछ सेकंड की लापरवाही में चली गई. यह घटना उस वक्त हुई जब युवक खुद का वीडियो शूट कर रहा था और उसके साथ मौजूद उसका चचेरा भाई पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय पवन कुमार पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था. वीडियो में वह मैगजीन डालकर बंदूक लोड करता दिख रहा है. इस दौरान उसका चचेरा भाई हिमांशु उससे कहता भी है ‘चलाना मत भाई’,लेकिन मना करने के बावजूद पवन ने पिस्टल को अपने सीने के बाईं ओर रखा और ट्रिगर दबा दिया. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और अस्पतानल में उसकी मौत हाे गई.
इस पुरी घटना का वीडियो पवन कुमार के चचेरे भाई हिमांशु के फोन में रिकार्ड है.घटना के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और यह उसके कजिन की बताई जा रही है. पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं. साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड करने वाला मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है.अधिकारियों के अनुसार, वीडियो बना रहा कजिन इस बात से अनजान था कि पवन ऐसा कदम उठाएगा. वह उसे रोकने की कोशिश भी कर रहा था.फिलहाल, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि लापरवाही और दिखावे के लिए किए गए खतरनाक स्टंट कितने जानलेवा साबित हो सकते हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स तुरंत मौके पर पहुंच गए. टीम ने घटनास्थल के साथ-साथ अस्पताल में भी जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए.जांच के दौरान पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल, करीब 10 जिंदा कारतूस और वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जिससे वीडियो बनाया गया था. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…