Delhi Assembly Bomb Threat: सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्धारित बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले, दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली.
delhi assembly bomb threat
Delhi Assembly Bomb Threat: सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्धारित बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले, दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी सुबह 7:28 बजे विधानसभा को भेजे गए एक ईमेल के ज़रिए मिली, जिसके बाद सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक और ईमेल भेजा गया. बम की धमकी मिलने के तुरंत बाद, सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू करने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी.
पुलिस के एक सूत्र ने बताया, “हमने परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.” खबरों के मुताबिक, इस ईमेल में कई जानी-मानी हस्तियों का ज़िक्र किया गया था, जिनमें उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मंज़िंदर सिंह सिरसा शामिल हैं. सूत्रों की माने तोईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर, और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है.
सूत्र ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, जबकि तोड़फोड़-रोधी गहन जांच भी जारी है.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…