Delhi Police Crime Branch Busts Arms Smuggling Gang: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया है.
दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा किया है
Delhi Police Crime Branch Busts Arms Smuggling Gang: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरनेशनल हथियार सप्लायर मॉड्यूल का खुलासा किया है. इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि इंटरनेशनल हथियार सप्लायर मॉड्यूल का कनेक्शन पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से बताया जा रहा है. पुलिस ने 21 विदेशी पिस्टल मशीन गन और ऑटोमेटिक पिस्टल जब्त करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये आरोपी ‘धुरंधर’ फिल्म से आइडिया लेकर काफी समय से यह गोरखधंधा कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो आरोपियों के पास से ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें सब-मशीन गन (चेक गणराज्य निर्मित) और अलग अलग पिस्टल शामिल हैं. यह भी बताया जा रहा है कि बरामद हथियारों में Beretta (इटली निर्मित), Taurus (ब्राजील), और Walther (जर्मनी निर्मित) के अलावा PX-5.7, Stoeger (तुर्की निर्मित), PX-3 (चीन निर्मित) और Shadow CZ (चेक) शामिल हैं.
PX-5.7 पिस्तौल की बात करें तो इनका इस्तेमाल विशेष बल (Special Forces) ही करते हैं. इन हथियारों की तस्करी भारत में पाकिस्तान से हो रही थी. इन हथियारों को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते लाया जाता था. फिर इन्हें दिल्ली-NCR और अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किया जाता था.
यहां पर बता दें कि पिछले सप्ताह भी आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर के साथ अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया था. इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए थे. पुलिस के अनुसार, इन 7 आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य कीमती सामान बरामद हुए थे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ताजपुर कलां गांव में 19 मार्च, 2026 को छापेमारी करके अमित को गिरफ्तार किया. पूछताछ के आधार पर मास्टरमाइंड प्रदीप उर्फ नीतू उर्फ सहवाग, साहिल और विकास को भी गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 1 शॉटगन, 2 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए.
Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…
Chaitra Navratri Day 7: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, नौ…
पीएम मोदी के एक बयान के कारण लोग एक बार फिर शॉक हो गए हैं.…
નિઃશુલ્ક દરબારો દ્વારા સમાજ કલ્યાણનો સંકલ્પ, રાજ્યભરમાં આગામી કાર્યક્રમોની જાહેરાત
Chaitra Navratri 2026 Day 7: हिंदू धर्म में आध्यात्मिक दृष्टि से चैत्र नवरात्र का समय…
सोमवार को गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया.…