<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की आंधी में उड़ी ‘बॉर्डर 2’ और ‘पीके’ जैसी फिल्में, छठा दिन फिल्म के लिए रहा मंगल

Dhurandhar 2: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखे हुए है. फिल्म ने बीते दिन मंगलवार को भी अच्छा कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं, 'धुरंधर 2' ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.

Dhurandhar 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के अलावा साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी दिखाई जा रही है. लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने अपने आगे सभी फिल्मों को बौना कर दिया है. आए दिन रणवीर सिंह की फिल्म नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी जबरदस्त कमाई और अब 600 करोड़ की तरफ तेजी से कदम बढ़ा चुकी है. 

फिल्म ने छठे दिन कितने कमाए?

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बीते दिन मंगलवार यानी छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 56.55 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने सोमवार को 65 करोड़ रुपये कमाए थे. आज बुधवार को ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितनी कमाई करती है. 

600 करोड़ के करीब ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की फिल्म की कुल कमाई की बात करें, इसने छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 575.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये है. ‘धुरंधर 2’ ने अपने बजट से दोगुना का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की रफ्तार देख कर लग रहा है कि ये 1000 करोड़ रुपये के पार भी जा सकती है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी जबरदस्त कमाई की बदौलत कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. फिल्म ने बॉर्डर 2’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. जहां ‘पीके’ का कुल कलेक्शन 507 करोड़ रुपये और ‘बॉर्डर 2’ का 329.43 करोड़ रुपये था. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अभी तक 575.67 करोड़ रुपये कमा चुकी है. 

क्या है उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन?

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए. इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक कुल 64.60 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म धुरंधर 2 के आगे फीकी पड़ गई. 

‘धुरंधर 2’ के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST