Live
Search
Home > क्राइम > वाह रे कलयुगी रिश्ता! मौसी बनी कंस मामा, 2 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल कर लाश लेकर बैठी रही

वाह रे कलयुगी रिश्ता! मौसी बनी कंस मामा, 2 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल कर लाश लेकर बैठी रही

दिल्ली क्राइम न्यूज: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि बच्चे की मौसी है.

Written By: Shristi S
Last Updated: February 20, 2026 21:38:00 IST

Mobile Ads 1x1
Delhi Crime News: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दो साल के बच्चे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. लोग सबसे ज्यादा तब चौंके जब बच्चा एक पार्क के अंदर अपनी मौसी की गोद में मरा हुआ मिला. बच्चे की मौसी पर हत्या का शक है. दो साल के बच्चे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की गई. पुलिस ने बच्चे की मौसी को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है.

स्थानीय निवासी ने बहादुरी से बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस को सूचना मिली कि 30 साल की अजरा नाम की महिला ने SFS फ्लैट्स में बने एक पार्क में एक साल और नौ महीने के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी है. एक स्थानीय निवासी ने बहादुरी से बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत पास के न्यूलाइफ हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कौन था मृत बच्चा?

मृत बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जो अपने पिता आदिल के साथ ओल्ड सीलमपुर में रहता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादी अपनी मां उज़मा के साथ मुखर्जी नगर में अपने नाना- नानी से मिलने गया था. मृतक के मामा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी महिला आजरा बेहोश मिली. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है.

आस-पास के लोगों और पार्क में आने वालों ने बताया कि एक माली ने महिला को बच्चे का गला घोंटते देखा. शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, बच्चे को उसकी गोद से छुड़ाया और उसे हॉस्पिटल ले गए.

बच्चे की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया है और बच्चे की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल भेज दिया गया है. जांच और परिवार वालों से पूछताछ जारी है. तभी यह साफ हो पाएगा कि हत्या के पीछे क्या मकसद था.

MORE NEWS

Home > क्राइम > वाह रे कलयुगी रिश्ता! मौसी बनी कंस मामा, 2 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल कर लाश लेकर बैठी रही

Written By: Shristi S
Last Updated: February 20, 2026 21:38:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS