Live
Search
Home > क्राइम > फिर से दहल उठी राजधानी दिल्ली, एक परिवार और चार शव, आखिर क्या है इसके पीछे का खौफनाक सच?

फिर से दहल उठी राजधानी दिल्ली, एक परिवार और चार शव, आखिर क्या है इसके पीछे का खौफनाक सच?

देश की राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली (Samaypur Badli)इलाके से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शवों को पुलिस ने घर से बरामद किया है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-25 12:37:41

Mobile Ads 1x1

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल,  उत्तर दिल्ली के समयपुर बादली स्थित चंदन पार्क इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर में बरामद हुए. तो वहीं, दूसरी तरफ मृतकों की पहचान अनीता और उनकी तीन मासूम बेटियों के रूप में की गई है. इसके साथ ही शुरुआती जानकारी के मुताबिक चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है. 

पुलिस के मुताबिक, इस दिल दिल दहला देने वाले हत्याकांड का आरोप अनीता के पति पर लगा है. जहां,  पुलिस रिकॉर्ड (Feed ID – 1102) के मुताबिक, वारदात के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार चल रहा है. फिलहाल, पुलिस उसे इस मामले का ‘प्राइम सस्पेक्ट’ मानकर चल रही है. तो वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घर के मुखिया के गायब होने के पीछे की वजह उसकी संलिप्तता हो सकती है. लेकिन, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. 

जांच और आगे की कार्रवाई 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की है ताकि पुख्ता सबूत को जल्द से जल्द जुटाया जा सके. इन सबके अलावा पुलिस आरोपी पति के  संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है. इसके साथ ही आसपास के पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि परिवार के आपसी रिश्तों या किसी पुराने विवाद का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके. 

पुलिस का बयान और क्या है जांच की स्थिति?

तो वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. इतना ही नहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भी भेज दिया है. इसके साथ-साथ पुलिस स्थानीय लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों से भी पूछताछ करने में जुटी है ताकि घर में चल रहे किसी भी तरह के पुराने विवाद के अलावा तनाव का भी पता लगाया जा सके. 

हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पति फिलहाल मौके से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार का आश्वासन भी दिया है.चंदन पार्क जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस नृशंस हत्या से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. जहां, मासूम बच्चों की इस तरह हत्या ने मानवीय संवेदनाओं को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया है. 

MORE NEWS

Home > क्राइम > फिर से दहल उठी राजधानी दिल्ली, एक परिवार और चार शव, आखिर क्या है इसके पीछे का खौफनाक सच?

Written By: Darshna Deep
Last Updated: 2026-02-25 12:37:41

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS