Delhi Fire News: दिल्ली के संगम विहार में शनिवार (29 नवंबर) को भीषण आग लग गई. आग लगने से तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.
Delhi Fire News: देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार में शनिवार (29 नवंबर) को भीषण आग लग गई. आग लगने से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं दो लोगों को घायल होने की भी जानकारी मिली है. तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम को यह हादसा हुआ. इस हादसे से पुरे इलाके में शौक का माहौल है. आग किस वजह से लगी और इतनी तेजी से कैसे फैली, इसकी जांच जारी है.
PCR को शाम 6:24 बजे आग लगने की जानकारी मिली, जिसमें बताया गया कि टिगरी एक्सटेंशन के एक घर में आग लग गई है. पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर फुटवियर की दुकान से शुरू हुई और फिर ऊपर की ओर फैल गई.
आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. क्राइम और फोरेंसिक टीमों को मौके का मुआयना करने के लिए बुलाया गया है, और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. आग लगने का असली कारण अभी पता नहीं चला है और घटना की जांच चल रही है.
Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…