<
Categories: दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने को मिलेंगे. यहां एक रोबोटिक कैफे शुरू होने की तैयारी है. इस कैफे में चाय, कॉफी और आइसक्रीम भी मिलेगी.

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर यात्रियों को जल्द ही कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जो अब तक किसी फिल्म या साइंस फिक्शन की दुनिया जैसा लगता था. यहां एक रोबोटिक कैफे शुरू करने की तैयारी है, जहां कॉफी बनाने से लेकर उसे ग्राहकों तक पहुंचाने का काम रोबोट करेंगे। इतना ही नहीं, ये रोबोट खाली समय में डांस करके यात्रियों का मनोरंजन भी करेंगे.

इस खास कैफे की जानकारी IGI एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करके दी है. वीडियो में रोबोटिक कैफे की कार्यप्रणाली और रोबोट की गतिविधियों की झलक दिखाई गई है. हालांकि कैफे कब शुरू होगा और यहां मिलने वाली चीजों की कीमत कितनी होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

रोबोट संभालेंगे काम

आमतौर पर एयरपोर्ट पर यात्री फ्लाइट का इंतजार करते समय कॉफी शॉप में बैठना पसंद करते हैं लेकिन इस नए कैफे में कॉफी ऑर्डर करने से लेकर उसे हासिल करने तक का अनुभव अलग हो सकता है. यहां रोबोटिक सिस्टम की मदद से ऑर्डर तैयार करने और ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी. यात्रियों को मशीन के जरिए ऑर्डर देना होगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका ऑर्डर तैयार किया जाएगा और रोबोट उसे सर्व करेंगे.

 

डांस भी करेंगे रोबोट

इस कैफे की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ रोबोट के हाथों कॉफी मिलना नहीं है. ये रोबोट खाली समय में डांस करके भी लोगों का मनोरंजन करेंगे. ऐसे में कैफे में आने वाले यात्रियों को खाने-पीने के साथ कुछ अलग देखने का मौका मिलेगा. खासतौर पर बच्चों के लिए रोबोट को डांस करते देखना मजेदार अनुभव हो सकता है. फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री भी इस अनोखे नजारे का आनंद ले सकेंगे. इससे कैफे केवल कॉफी पीने की जगह न रहकर मनोरंजन का केंद्र भी बन सकता है.

चाय और आइसक्रीम का भी विकल्प

इस रोबोटिक कैफे में कॉफी के साथ चाय और आइसक्रीम मिलने की भी जानकारी दी गई है. ऑर्डर देने और भुगतान करने की प्रक्रिया मशीनों के जरिए संचालित होने की बात कही गई है. हालांकि उपलब्ध मेन्यू, भुगतान के तरीकों और कीमतों को लेकर अभी पूरी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. जल्द ही इस कैफे के शुरू होने की तारीख की भी घोषणा की जा सकेगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST